Exit Polls: करहल में अखिलेश यादव बचा पाएंगे अपनी साख? एग्जिट पोल में बीजेपी के साथ कांटे की टक्कर

UP Exit Poll: सपा ने करहल में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए है। यादव परिवार के गढ़ करहल में तेज प्रताप सिंह और बीजेपी के अनुजेश प्रताप सिंह के बीच मुकाबला है।

Follow : Google News Icon  
Exit Poll of Karhal Assembly
करहल विधानसभा Exit Poll | Image: Republic

Exit Poll of Karhal Assembly: उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में यादव परिवार के गढ़ करहल में अखिलेश यादव की साख इस बार दाव पर लगी है। करहल में समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच शुरू से ही कांट का मुकाबला बताया जा रहा था। यूपी की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव का परिणाम 23 नवंबर को आना हैं, लेकिन उससे पहले रिपब्लिक भारत आपके लिए MATRIZE एग्जिट पोल लेकर आया है। MATRIZE एग्जिट पोल में भी सपा और बीजेपी के बीच 50-50 का मुकाबला है।

सपा ने उपचुनाव के दौरान करहल में पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए है। यादव परिवार के गढ़ करहल में सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पौते तेज प्रताप सिंह अपने 'फूफा' और बीजेपी के उम्मीदवार अनुजेश प्रताप सिंह के खिलाफ उपचुनाव लड़ रहे हैं। बीएसपी ने अवनीश कुमार शाक्य को मैदान में उतारा है। इस सीट पर कुल सात उम्मीदवार हैं, जिनमें आजाद समाज पार्टी (कांशीराम), सर्वजन सुखाय पार्टी, सर्व समाज जनता पार्टी और एक निर्दलीय उम्मीदवार शामिल हैं। इस साल की शुरुआत में कन्नौज संसदीय क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने जाने के बाद अखिलेश यादव ने विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह सीट खाली थी।

एग्जिट पोल में कांटे की टक्कर

यूपी में MATRIZE के एग्जिट पोल में NDA को बढ़त मिल रही है। यूपी की 9 सीटों पर हुए उपचुनाव में NDA को 7 सीटें मिलने का अनुमान है, तो वहीं समाजवादी पार्टी को 2 सीटें मिल सकती हैं। मैनपुरी की करहल सीट की बात करें तो यहां MATRIZE के एग्जिट पोल में बराबर का मुकाबला है, लेकिन समाजवादी पार्टी जीत हासिल कर सकती है। 

किस सीट पर किसकी जीत?

  • करहल - कांटे की टक्कर, सपा की जीत संभव
  • कटेहरी - BJP  
  • मीरापुर - BJP
  • गाजियाबाद - BJP
  • मझवां- BJP
  • सीसामऊ - BJP
  • खैर - BJP
  • फूलपुर - BJP 
  • कुंदरकी - कांटे की टक्कर, सपा की जीत संभव

9 सीटों पर क्यों हुआ उपचुनाव?

यूपी की जिन 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ है जिनमें अम्बेडकर नगर की कटेहरी, मैनपुरी की करहल, मुजफ्फरनगर की मीरापुर, गाजियाबाद, मिर्जापुर की मझवां, कानपुर नगर की सीसामऊ, अलीगढ़ की खैर, प्रयागराज की फूलपुर और मुरादाबाद की कुंदरकी सीट शामिल हैं।

Advertisement

उपचुनाव से गुजर रही नौ में से आठ सीट मौजूदा विधायकों के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद उनके विधानसभा से इस्तीफे के कारण खाली हुई हैं, जबकि सीसामऊ में मौजूदा समाजवादी पार्टी (सपा) विधायक इरफान सोलंकी को आपराधिक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म किए जाने के चलते उपचुनाव हुआ है।

ये भी पढ़ें: Jharkhand Exit Poll में हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, 45 सीटों के साथ झारखंड में NDA की बन सकती है सरकार

Advertisement
Published By :
Sagar Singh
पब्लिश्ड