अपडेटेड 20 November 2024 at 21:21 IST
Jharkhand Exit Poll में हेमंत सोरेन को बड़ा झटका, 45 सीटों के साथ झारखंड में NDA की बन सकती है सरकार
Jharkhand Exit Poll 2024: झारखंड में 81 सीटों पर वोटिंग के बाद मैट्रिज की ओर से एग्जिट पोल के जो आंकड़े सामने आए हैं, उसके अनुसार NDA की सरकार बन सकती है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Jharkhand Election Exit Poll 2024: झारखंड में 81 विधानसभी सीटों पर वोटिंग खत्म हो गई है। झारखंड विधानसभा चुनाव का आयोजन दो चरणों में किया गया। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को खत्म हुई। वोटिंग खत्म होने के बाद ही एग्जिट पोल के आने का सिलसिला शुरू हो गया। बता दें, झारखंड में एनडीए (भाजपा-एजेएसयू) और इंडी गठबंधन (जेएमएम और कांग्रेस) के बीच मुकाबला हो रहा है। मैट्रिज के एग्जिट पोल के आंकड़ों के हिसाब से झारखंड में NDA को 45 सीट मिल सकती है।
MATRIZE के एग्जिट पोल के आकंड़े सामने आ गए हैं, उसके अनुसार झारखंड में NDA यानि कि भारतीय जनता पार्टी और ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन की पार्टी को बढ़त मिल सकती है। मैट्रिज के आंकड़े के अनुसार BJP + को 42-47 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। मैट्रिज के अनुसार JMM+ को 25 से 30 सीटें मिल सकती है। वहीं वोट शेयर की बात करें तो मैट्रिक के आंकड़े बताते हैं कि BJP+ को 44.9 फीसदी और JMM+ को 38.2 फीसदी वोट शेयर मिल रहे हैं।
तमाम पार्टियों की कितनी है वोट शेयरिंग?
वहीं पार्टी की बात करें तो भाजपा को 44.3 फीसदी वोट शेयर के साथ 42-47 सीटों पर बढ़त मिल रही है, वहीं JMM को 17.4 फीसदी वोट शेयर के साथ 12-17 सीटें, INC को 10.5 फीसदी वोट शेयर के साथ 4-9 सीटें, AJSUP को 8.9 फीसदी वोट शेयरिंग के साथ 02-07 सीटें और अन्य को 18.9 फीसदी वोट शेयर के साथ 2-5 सीटों पर बढ़त मिल रही है।
Jharkhand Election Exit Poll 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 क्षेत्रवार संभावित सीटें
संथाल परगना
Advertisement
कुल सीटें- 18
भाजपा- 7-9
कांग्रेस- 1-3
JMM- 8-10
AJSU- 0-1
उत्तरी छोटानागपुर (हजारीबाग)
Advertisement
कुल सीटें- 25
भाजपा- 13-15
कांग्रेस- 0-2
JMM- 6-8
AJSU- 0-1
अन्य- 1-3
कोल्हान (चाईबासा)
कुल सीटें- 14
भाजपा- 4-6
कांग्रेस- 0-1
JMM- 5-7
AJSU- 0-1
दक्षिण छोटानागपुर (रांची)
कुल सीटें- 15
भाजपा- 8-10
कांग्रेस- 0-2
JMM- 3-5
AJSU- 0-2
पलामू (मेदिनीनगर)
कुल सीटें- 9
भाजपा- 6-8
कांग्रेस
JMM- 0-1
AJSU
Jharkhand Election Exit Poll 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 क्षेत्रवार अपेक्षित वोट प्रतिशत
संथाल परगना
भाजपा+- 30.58%
कांग्रेस+- 13.64%
JMM+- 26.49%
AJSU- 2.3%
अन्य- 26.99%
उत्तरी छोटानागपुर (हजारीबाग)
भाजपा+- 40.01%
कांग्रेस+- 19.35%
JMM+- 14.96%
AJSU- 2.97%
अन्य- 22.71%
कोल्हान (चाईबासा)
भाजपा+- 42.05%
कांग्रेस+- 5.67%
JMM+- 45.03%
AJSU
अन्य- 7.25%
दक्षिण छोटानागपुर (रांची)
भाजपा+- 31.34%
कांग्रेस+- 16.29%
JMM+- 17.83%
AJSU- 8.78%
अन्य- 25.76%
पलामू (मेदिनीनगर)
भाजपा+- 47.97
कांग्रेस+-10.79%
JMM+- 13.74%
AJSU
अन्य-27.5%
भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शाम 5 बजे तक झारखंड के द्वितीय चरण और महाराष्ट्र में क्रमशः 67.59% और 58.22% मतदान हुआ।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 20 November 2024 at 19:34 IST