Hema Malini के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देकर बुरे फंसे कांग्रेस नेता सुरजेवाला, ECI ने जारी किया नोटिस
रणदीप सुरजेवाला को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी कर 11 अप्रैल 2024 (शाम 5 बजे) तक जवाब मांगा है। ECI ने सख्त रुख अपनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से कार्रवाई करने को कहा।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Randeep Surjewala remark On Hema Malini : हेमा मालिनी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने के बाद कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला की मुश्किल कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हरियाणा महिला आयोग से नोटिस मिलने के बाद अब रणदीप सुरजेवाला को चुनाव आयोग (ECI) ने नोटिस जारी किया है। आयोग ने कांग्रेस नेता से 11 अप्रैल 2024 (शाम 5 बजे) तक जवाब मांगा है।
हेमा मालिनी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान से पहले कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने भी बीजेपी प्रत्याशी कंगना रनौत के पर अभद्र टिप्पणी की थी। चुनाव आयोग ने सख्त रुख अपनाते हुए कांग्रेस अध्यक्ष से कार्रवाई करने को कहा है। ECI ने पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों द्वारा महिलाओं के प्रति सम्मानजनक सार्वजनिक चर्चा सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष से कार्रवाई की मांग की है। चुनाव आयोग ने दोहराया कि चुनाव अभियान को महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार के अपमान का मंच नहीं बनने दिया जा सकता।
पार्टी अध्यक्ष से मांगा जवाब
अपने नोटिस में चुनाव आयोग से साफ किया है कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं होगा। चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष को सभी पार्टी नेताओं द्वारा सार्वजनिक चर्चा के दौरान महिलाओं के सम्मान और गरिमा को बनाए रखने के लिए आयोग की सलाह का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए पार्टी द्वारा उठाए गए कदमों पर 11 अप्रैल, 2024 तक जवाब देना होगा।
रणदीप सुरजेवाला ने क्या कहा था?
रणदीप सुरजेवाला ने उत्तर प्रदेश के मथुरा से सांसद हेमा मालिनी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। रणदीप सुरजेवाला 1 अप्रैल को हरियाणा के कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र के कैथल स्थित एक गांव में INDI अलायंस के उम्मीदवार के सुशील गुप्ता के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। सभा को संबोधित करने के दौरान उन्होंने मथुरा से बीजेपी की उम्मीदवार हेमा मालिनी को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और कहा कि “MLA/MP क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे। हेमा मालिनी तो है नहीं, जो...। (आगे के शब्द आपत्तिजनक हैं इसलिए हम नहीं लिख सकते)