अपडेटेड 1 February 2025 at 21:08 IST

'विदेश जाता हूं तो छिपाता हूं एक बात, आती है शर्म', दिल्ली का जिक्र कर क्या बोले विदेश मंत्री जयशंकर?

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने संबोधन में दिल्ली के लोगों को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे। बिजली, पानी, गैस, सिलेंडर और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

Follow : Google News Icon  
EAM Jaishankar
EAM Jaishankar | Image: ANI

S Jaishankar in Delhi: दिल्ली चुनाव के बीच विदेश मंत्री ने राजधानी में दक्षिण भारतीय समुदाय के बीच प्रचार किया। उन्होंने कहा कि हम देश के बाहर जाते हैं तो विकसित भारत की बात करते हैं। जयशंकर ने बताया कि जब वह विदेश जाते हैं तो वह एक बात छिपाते हैं, क्योंकि उन्हें यह बताने में महसूस होती है।

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अपने संबोधन में दिल्ली के लोगों को उनके अधिकार नहीं दिए जा रहे। बिजली, पानी, गैस, सिलेंडर और स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित रखा गया है।

भारत के बारे में बदली दुनिया की सोच- जयशंकर

दिल्ली में दक्षिण भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि दुनिया की सोच भारत के बारे में बदली है। जब पूरी दुनिया में आर्थिक स्थिति डाउन है तो भारत में हम अब भी 6-7 प्रतिशत ग्रोथ रेट पर हैं। दुनिया समझती है कि कोविड महामारी के समय जब विकसित देश भी अपने लोगों की देखभाल नहीं कर पा रहे थे। इस देश में एक भी आदमी भुखमरी के कारण नहीं मरा। सबका वैक्सीनेशन हुआ और महामारी के ट्रीटमेंट के लिए हम अपने लिए भी बना पाए और दुनिया के लिए भी सप्लायर बने।

उन्होंने कहा कि भारत में जब कुछ होता है तो वो दुनिया की नजर में आता है और वो हमारे वाहवाही करते हैं। हमारे चंद्रयान पर लोग हैरान होते हैं और कहते हैं भारत ये कर पा रहा है। या जब वैक्सीन दुनिया को भेजते हैं या फोन के माध्यम से कैशलेस पेमेंट करते हैं।

Advertisement

‘दुनिया को गर्व से बताता हूं ये बातें…’

विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि जब भी मैं देश के बाहर तो बाकी सरकारें और नेता मुझसे पूछते हैं आपके यहां बहुत बड़ी चीजें हो रही हैं। हम जानते हैं कि लोगों को फ्री राशन, घर, बिजली, पानी, गैस सिलेंडर मिलता है। संख्या इतनी बढ़ी है। जितने लोगों को घर मिलता है, वो जापान की आबादी से ज्यादा है। जितने लोगों को सिलेंडर मिलता है, वो जर्मनी की आबादी से ज्यादा है। ये मैं बहुत गर्व के साथ दुनिया के सामने रखा हूं।

जयशंकर ने कहा- इस बात को दुनिया से छिपाता हूं क्योंकि…

उन्होंने कहा कि दुनिया से एक चीज मैं छिपाता हूं। मुझे इसे छिपानी पड़ती है। मुझे देश के बाहर जाकर कहने में शर्म आती है कि भारत की राजधानी में रहने वाले लोगों को घर नहीं मिलता, गैस सिलेंडर नहीं मिलता, जल जीवन मिशन के तहत पाइप से पानी नहीं मिलता और आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता।

Advertisement

विदेश मंत्री ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली पिछड़ गई है। दुनिया पहले दिल्ली आती है, जो दिल्ली की छवि है, वो भारत की छवि है। दिल्ली के निवासियों को अपना हक नहीं मिलता। पानी, बिजली, हेल्थ ट्रीटमेंट आपका हक है। AAP की सरकार आपको हक नहीं देती है तो इस सरकार को बदलना है।

उन्होंने कहा कि हम दिल्ली में और स्मार्ट स्कूल बनाएंगे, हम और प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलेंगे। दिल्ली में हम लोगों को सरकारी नौकरी देंगे। विकसित भारत तभी बनेगा जब राजधानी दिल्ली विकसित होगी। 5 तारीख को आप अपना हक लेने का निर्णय करें।

यह भी पढ़ें: दिल्ली चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल को बड़ा झटका, 8 विधायक और एक पार्षद BJP में शामिल

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 February 2025 at 21:08 IST