केजरीवाल की सुरक्षा में लगे पंजाब पुलिस के जवानों को हटाया गया

पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात अपने जवानों को वापस बुला लिया है।

arvind kejriwal
arvind kejriwal | Image: x/ @AamAadmiParty

पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप)के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात अपने जवानों को वापस बुला लिया है। राज्य के पुलिस प्रमुख ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस महानिदेश (डीजीपी)गौरव यादव ने पटियाला में बताया, ‘‘समय-समय पर हमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को धमकियों की रिपोर्ट मिलती है और हम उन्हें संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करते हैं।’’

उन्होंने संवाददाताओं को बताया, ‘‘दिल्ली पुलिस और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए आज हमने केजरीवाल जी की सुरक्षा से पंजाब पुलिस के जवानों को हटा लिया है।’’

यादव ने कहा, ‘‘हमने उन्हें अपनी चिंताएं बता दी हैं। हम उनके संपर्क में बने रहेंगे। हम अपनी सूचनाएं दिल्ली पुलिस के साथ साझा करेंगे।’’

Advertisement

यह घटनाक्रम पांच फरवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले हुआ है। चुनाव परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: अमित शाह के ‘आदेश’ पर पुलिस ने विपक्षी कार्यकर्ताओं को मेरी कार पर...

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड