'11 साल से मैं भी यही पानी पीता हूं, मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा BJP ने जहर मिला दिया? क्या बोल रहे हो',PM का जोरदार हमला
PM मोदी ने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। हार के डर से आपदा वाले बौखला गए हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के बीच पानी के मुद्दे पर सियासत हो रही है। AAP और अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर मिलाने के आरोपों पर हरियाणा से लेकर दिल्ली तक घमासान मचा है। केजरीवाल के आरोपों पर अब PM मोदी ने जोरदार पलटवार किया है और उनके दावों को झूठा बताया। PM मोदी ने इस दौरान यह भी कहा कि 11 साल से वो भी यही पानी पी रहे हैं।
दिल्ली चुनाव के बीच अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की सरकार के द्वारा दिल्ली के पानी में जहर मिलाने वाले का आरोप लगाकर नए मुद्दे को तूल दे दिया। उनके इस बयान पर बवाल जारी है।
यमुना की सफाई के नाम पर तीन चुनाव से मांग रहे वोट- PM मोदी
बुधवार (29 जनवरी) को PM मोदी ने दिल्ली के करतार नगर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल के इन आरोपों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली में न नल से जल आता है और जहां आता भी है, वो बताने लायक नहीं... पीने की बात छोड़ों।
उन्होंने कहा कि अगर BJP दुर्गम गांवों में नल से जल पहुंचा सकती है, तो दिल्ली के हर घर को भी नल से साफ जल दे सकती है। आपदा वालों ने दिल्ली वालों को पानी माफिया के भरोसे छोड़ दिया। इन लोगों ने तीन चुनाव में यमुना जी की सफाई के नाम पर वोट मांगे हैं। अब इनकी बेशर्मी देखिये, इनकी ये कहने की हिम्मत है कि यमुना जी से वोट कहां मिलता है, ये चौंकाने वाला चरित्र है।
Advertisement
उन्होंने कहा कि ये दिल्ली वालों को पानी के लिए तरसाना चाहते हैं। ये चाहते हैं, हमारे पूर्वांचली साथी साल गंदगी में छठी मैया की पूजा करें।
'केजरीवाल ने हरियाणा पर घिनौने आरोप लगाए'
केजरीवाल के आरोपों पर हमला बोलते हुए PM मोदी ने कहा कि अपने राजनीतिक स्वार्थ में आपदा वालों ने एक और घोर पाप किया है। ये पाप कभी भी माफ नहीं हो सकता है। इतिहास भी कभी माफ नहीं करेगा। आपके चेले-चपाटे बात को दबाने की कोशिश करते हों, आपका इको सिस्टम इसपर कपड़ा डाल रहे हों... लेकिन दिल्ली और देश नहीं भूल सकता। हरियाणा का एक-एक बच्चा नहीं भूल सकता।
Advertisement
मैं भी 11 साल से पी रहा हूं वही पानी- PM मोदी
उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने हरियाणा के लोगों पर घिनौने आरोप लगा दिए हैं। हार के डर से आपदा वाले बौखला गए हैं। हरियाणा के लोग दिल्ली से अलग हैं क्या? क्या हरियाणा के लोग अपने ही बच्चों के पानी में जहर मिला सकते हैं क्या? हरियाणा का भेजा हुआ पानी दिल्ली में रहने वाला हर कोई पी रहा है। बीते 11 साल से प्रधानमंत्री भी वो ही पानी बीता है। हमारे न्यायमूर्ति, हमारे सम्मानित सदस्य भी ये पानी बीते हैं। गरीब के घर के आसपास भी वो पानी होता है। क्या कोई ये सोच सकता है कि मोदी को जहर देने के लिए हरियाणा की सरकार ने पानी में जहर डाल दिया? देश के न्यायाधीशों को मारने की साजिश चल रही है?
PM मोदी ने कहा कि पूरी दिल्ली आज कह रही है - 5 फरवरी आएगी, AAP-दा जाएगी, भाजपा आएगी। दिल्ली के करोड़ों नागरिक सुबह शाम अपनी पीड़ा व्यक्त करते हैं। ये 21वीं सदी है, इसके 25 साल बीत चुके हैं। उसमें कांग्रेस का कार्यकाल भी देखा है, फिर 11 साल AAP-दा सरकार को दिए। लेकिन दिल्ली की समस्या तो वहीं की वहीं है। 25 साल में इन दोनों ने आपकी दो-दो पीढ़ी को बर्बाद कर दिया है।