अपडेटेड 3 February 2025 at 14:54 IST

प्रियंका गांधी ने जंगपुरा में किया ‘घर -घर’ जाकर प्रचार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार किया। दिल्ली में आज शाम प्रचार थम जाएगा।

Follow : Google News Icon  
priyanka gandhi
priyanka gandhi | Image: X

Delhi Election 2025: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने सोमवार को दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में घर-घर जाकर प्रचार किया।

कांग्रेस ने प्रियंका गांधी के इस प्रचार का वीडियो अपने ‘एक्स’ हैंडल पर साझा किया। पार्टी ने कहा, ‘‘कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी ने जंगपुरा में कांग्रेस उम्मीदवार फरहाद सूरी के समर्थन में डोर-टू-डोर प्रचार किया। दिल्ली की जनता आप-भाजपा के कुशासन से ऊब चुकी है और अब वह सिर्फ विकास की राजनीति को अपना समर्थन दे रही है।’’

कांग्रेस ने कहा, ‘‘जनता का भरोसा कांग्रेस के साथ है, इसलिए दिल्ली में आ रही है कांग्रेस।’’ जंगपुरा से आम आदमी पार्टी की तरफ से पूर्व उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से पूर्व विधायक तरविंदर सिंह मारवाह उम्मीदवार हैं।

यह भी पढ़ें: लोकसभा में मंत्री दे रहे थे जवाब, पीछे से खूब शोर, भड़के स्पीकर ओम बिरला; विपक्षी सांसदों से बोले- अगर आपको जनता ने...

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 3 February 2025 at 14:54 IST