अपडेटेड 23 January 2025 at 20:17 IST

Delhi Elections 2025: केजरीवाल झूठ बोलने की ATM हैं, 10 साल में दिल्ली की जनता से झूठे वादे कर इसे बनाया नर्क- CM योगी

Delhi Elections: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने AAP के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को क्या बना दिया है।

Follow : Google News Icon  
Yogi Adityanath
Yogi Adityanath | Image: X- @myogiadityanath

Delhi Elections: दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) मैदान में उतर चुके हैं। गरुवार को सीएम योगी ने दिल्ली में चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने सत्ताधारी आम आदमी पार्टी (AAP) को जमकर निशाने पर लिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने दिल्ली को क्या बना दिया है। यह दिल्ली, जिसे विकास के नए मानक स्थापित करने चाहिए थे, आज बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रही है। उन्होंने यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। वे विकास की बात करते हैं, लेकिन अगर आपको बुनियादी सुविधाएं देखनी है, तो गाजियाबाद या नोएडा को देखें। ओखला औद्योगिक क्षेत्र दिल्ली में है, लेकिन पिछले 10 सालों में वहां कोई निवेश नहीं हुआ। वहां निवेश करने के बजाय, केजरीवाल एंड कंपनी ने बांग्लादेशी घुसपैठियों और रोहिंग्याओं को बसाया है।

केजरीवाल एंड कंपनी ने दिल्ली को बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा- सीएम योगी

दिल्ली की 3 करोड़ जनता का पिछले 10 वर्षों से अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी ने सिर्फ इमोशनल ब्लैकमेल कर शोषण किया और बुनियादी सुविधाओं से वंचित रखा है। जनकपुरी विधान सभा क्षेत्र की जागरूक जनता-जनार्दन का उत्साह बता रहा है कि वह भाजपा को विजयी बनाने का संकल्प ले चुकी है।

Advertisement

भाजपा की विकासपरक नीतियों पर जनता का अटूट विश्वास- सीएम योगी

आस्था को सम्मान देकर अर्थव्यवस्था के उन्नयन का कार्य केवल भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार ही कर सकती है। दिल्ली के करोल बाग विधान सभा क्षेत्र में उमड़े जनसमूह का उत्साह बता रहा है कि उन्हें भाजपा की विकासपरक नीतियों पर अटूट विश्वास है।

Advertisement

दिल्ली में हर ओर 'कमल' ही 'कमल' खिलने वाला है- सीएम योगी

दिल्ली की जनता-जनार्दन भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार बनाने की शुरुआत कर चुकी है और राष्ट्रीय राजधानी को कूड़ा घर और अव्यवस्था का अड्डा बनाने वाले लोगों को अस्वीकार करने जा रही है। दिल्लीवासियों का जोश और उत्साह बता रहा है कि यहां हर ओर 'कमल' ही 'कमल' खिलने वाला है। 

इसे भी पढ़ें: मैंने कैबिनेट संग गंगा स्नान किया, केजरीवाल यमुना में कर सकते हैं?- योगी

Published By : Deepak Gupta

पब्लिश्ड 23 January 2025 at 20:17 IST