सिर्फ नौटंकी...सरकारी पैसों पर लाखों का तेल खर्च दिल्ली आते हैं भगवंत मान; BJP नेता सिरसा का पंजाब CM पर हमला
दिल्ली में हो रही चुनावी हलचल का असर अब पंजाब में भी देखने को मिल रहा है। तभी तो बीजेपी ने AAP नेता और पंजाब सीएम केजरीवाल को निशाने पर लिया।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Election: दिल्ली के चुनावी मौसम का असर अब पंजाब तक दिखने लगा है। दरअसल, दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच के आम आदमी पार्टी का डेलिगेशन चुनाव आयोग के पास पहुंचा। आप ने प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत की। इस डेलिगेशन में दिल्ली सीएम आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान और आप सांसद संजय सिंह शामिल थे। इस बीच भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने पंजाब सीएम पर जमकर निशाना साधा।
भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "ये ड्रामा और नौटंकी है। चुनाव आयोग को शिकायत देने के लिए पंजाब सरकार का जहाज लेकर लाखों रुपये का तेल खर्च कर भगवंत मान दिल्ली आते हैं। सिर्फ नौटंकी करने के लिए.....रिपोर्ट में कुछ नहीं निकलना नहीं है। अब हार दिख रही है तो रोज बहाने ढूंढे जा रहे हैं। चुनाव पलट चुका है, इसलिए जोर-जोर से रो रहे हैं। अपनी हार को छुपाने के लिए बहाने ढूंढ रहे हैं।"
केजरीवाल के पूर्वांचलियों वाले बयान पर भी भड़के बीजेपी नेता
अरविंद केजरीवाल ने यूपी और बिहार को लोगों को लेकर एक बार फिर से अपमानजनक बयान दिया है। इसके बाद से भाजपा नेताओं की ओर से चौतरफा आलोचना की जा रही है। इसी क्रम में भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, “इन्होंने पूर्वांचलियों को बदनाम किया, उनके प्रति इनकी नफरत झलक रही है। अरविंद केजरीवाल नौकरी नहीं दे पाए। प्रवेश वर्मा ने बिना सरकार के रोजगार मेला लगा रहे हैं तो आपको क्यों दर्द हो रहा है।”
केजरीवाल का प्रवेश वर्मा पर बड़ा आरोप
आप प्रमुख ने अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाते हुए कहा, "नई दिल्ली विधानसभा के अंदर प्रवेश वर्मा खुले आम जॉब कैंप लगा रहे हैं, खुले आम पैसे दे रहे हैं, खुलेआम हेल्थ कैंप में चश्में बांटे जा रहे हैं। प्रवेश वर्मा के घर पर रेड मारी जानी चाहिए, ताकि पता चले उसके घर में कितना पैसा है। वो खुले आम कह रहा है पैसे बाटूंगा, जॉब कार्ड दूंगा, कहता है पता है मेरा बाप कौन है। चुनाव आयोग ने हमें इसपर सख्त कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया है। हमें उम्मीद है चुनाव आयोग सख्त एक्शन लेगा।"
Advertisement
आम आदमी पार्टी की तरफ से चुनाव आयोग से मुलाकात करने के लिए गए इस प्रतिनिधिमंडल में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, पंजाब के सीएम भगवंत मान, और संजय सिंह शामिल थे। चुानव आयोग का धन्यवाद करते हुए आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, “वो शॉर्ट नोटिस पर हमसे मिलने के लिए तैयार हो गए, इसके लिए शुक्रिया। नई दिल्ली विधानसभा के अंदर 15 दिसंबर के बाद से 7 जनवरी तक 22 दिन में साढ़े पांच हजार वोट कटने के लिए आ गए हैं। नई दिल्ली विधानसभा में टोटल वोट एक लाख हैं। ये वोट काटने के लिए आई एप्लीकेशन गड़बड़ है। हमारे नाम से सबने फर्जी एप्लीकेशन दी है।”
इसे भी पढ़ें: पी चिदंबरम के बेटे और कांग्रेस सांसद कार्ति की बढ़ी मुश्किलें, CBI ने 15,000 अमेरिकी डॉलर के भ्रष्टाचार मामले में दर्ज की FIR