अपडेटेड 28 January 2025 at 14:55 IST

Delhi Election: AAP ने दिए दागियों को टिकट, 29 'अंगूठा छाप' उम्मीदवार तो BJP ने सबसे ज्यादा अमीरों को मैदान में उतारा

इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( ADR) ने दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रहे कुल 699 कैंडिडेट्स की रिपोर्ट जारी की है।

Follow : Google News Icon  
Lok Sabha elections
AAP ने दिए दागियों को टिकट, 29 'अंगूठा छाप' उम्मीदवार तो BJP ने सबसे ज्यादा अमीरों को मैदान में उतारा | Image: PTI/ Representative

देश की राजधानी दिल्ली में चुनावी बिगुल बज चुका है। 70 विधानसभा सीटों के लिए दिल्ली में प्रमुख चुनावी दलों ने अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतार दिया है। एक ओर अरविंद केजरीवाल की सत्ताधारी पार्टी 'आप' दिल्ली की सत्ता में फिर से वापसी की कोशिश करेगी तो वहीं बीजेपी बीते 27 सालों से दिल्ली की सत्ता से बाहर रहने के बाद एक बार फिर वापसी की कोशिश करेगी तो वहीं कांग्रेस भी सत्ता में फिर से वापसी की राह तलाश रही है। अगले महीने की 5 तारीख को वोटिंग होनी है, जिसके नतीजे 8 फरवरी को आएंगे।


वहीं इस बीच एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ( ADR) ने दिल्ली विधानसभा के लिए चुनाव लड़ रहे कुल 699 कैंडिडेट्स की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में उम्मीदवारों की प्रॉपर्टी, क्रिमिनिल रिकॉर्ड, शिक्षा सहित उनकी पूरी कुंडली शामिल है। इस रिपोर्ट के मुताबिक अगर हम दिल्ली की चुनावी पार्टियों के लिहाज से देखें, तो सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने सबसे ज्यादा दागी उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। वहीं आप की तुलना में बीजेपी और कांग्रेस ने कम दागी उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं, दिल्ली के इस चुनावी समर में 46 फीसदी उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो 5वीं क्लास से 12वीं क्लास तक ही पढ़ें हैं जबकि 29 उम्मीदवार ऐसे भी हैं जो बिलकुल निरक्षर 'अंगूठा छाप' हैं।  

कुल 699 उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली चुनाव में इस बार कुल 699 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। जबकि पिछले चुनाव की बात करें तो 2020 में कुल 672 उम्मीदवारों ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाई थी। इस बार नेशनल पार्टियों से कुल 278 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं अगर क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवारों की बात करें तो कुल 29 उम्मीदवार मैदान में हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों की बात करें तो इनकी संख्या 138 है, वहीं गैर मान्यता प्राप्त पार्टी से 254 उम्मीदवार मैदान में हैं।

                            पार्टी                           उम्मीदवारों की संख्या


                                    राष्ट्रीय स्तर की पार्टी                                        278
                                    क्षेत्रीय स्तर की पार्टी                                         29
                                    गैर मान्यता प्राप्त पार्टी                                    254
                                         निर्दलीय                                                  138

Advertisement


दिल्ली चुनाव में कितने उम्मीदवार दागी?

ADR की रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली विधानसभा में उतरने वाले नेशनल लेवल की राजनीतिक पार्टियों से 93 उम्मीदवारों ने अपने हलफनामे में क्रिमिनिल रिकॉर्ड्स का जिक्र किया है। वहीं 10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी आपराधिक रिकॉर्ड का ब्योरा अपने हलफनामे में दिया है। दिल्ली की सत्ता पर लगातार तीन बार से काबिज AAP के 70 में से 44 (63%) उम्मीदवार दागी हैं, बात कांग्रेस की करें तो कांग्रेस के 70 में से 29 (41%) फीसदी उम्मीदवारों पर क्रिमिनल केस हैं जबकि बीजेपी के 68 में से 20 (29%) कैंडिडेट ने अपने ऊपर गंभीर आपराधिक मामले अपने हलफनामे में घोषित किए हैं। इसमें से कुल 13 उम्मीदवारों के खिलाफ महिलाओं से संबंधित अपराध में केस दर्ज हैं तो 5 उम्मीदवारों पर हत्या की कोशिश के आरोप हैं जबकि 2 पर हत्या से जुड़े मामले दर्ज हैं।


दिल्ली विधानसभा के टॉप - 5 में से 3 अमीर उम्मीदवार BJP से

दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरने वाले सबसे अमीर उम्मीदवारों की बात करें तो टॉप -5 में 3 नेता सिर्फ बीजेपी के नेता हैं। आइए आपको उनकी संपत्ति का विवरण देते हैं जो कि उन्होंने अपने हलफनामे में घोषित किया है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक वो 5 उम्मीदवार जिनके साप सबसे ज्यादा संपत्ति है। इसमें से 3 बीजेपी के हैं और एक-एक उम्मीदवार कांग्रेस और आप से हैं।

Advertisement
  • शकूरबस्ती सीट से BJP उम्मीदवार करनैल सिंह सबसे अमीर कैंडिडेट हैं। अपने हलफनामे में उन्होंने बताया कि उनके पास  2, 59,67,36,090 की संपत्ति है। ये पहले नंबर पर हैं।
  • राजौरी गार्डन सीट से BJP उम्मीदवार मनजिंदर सिंह सिरसा दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरने वाले दूसरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। उनकी कुल संपत्ति 248 करोड़ से भी ऊपर है।
  • कृष्णा नगर से कांग्रेस उम्मीदवार गुरचरण सिंह दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरने वाले तीसरे अरबपति उम्मीदवार हैं। उनकी कुल संपत्ति 130 करोड़ से भी ज्यादा की है।
  • इस लिस्ट में चौथे नंबर पर नई दिल्ली सीट से BJP उम्मीदवार परवेश सिंह हैं।  उनकी कुल संपत्ति 111 करोड़ से भी ज्यादा है।
  • राजौरी गार्डन से AAP उम्मीदवार धनवती चंदेला दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरने वाले पांचवीं सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 109 करोड़ से भी ज्यादा है।

यह भी पढ़ेंः दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को SC से मिला कस्टडी पेरोल

Published By : Ravindra Singh

पब्लिश्ड 28 January 2025 at 14:55 IST