Delhi Election: चुनावों से पहले रोहिंग्या पर बवाल, AAP के आरोप पर BJP का पलटवार- केजरीवाल के विधायक उन्हें 10 हजार देकर...

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रोहिंग्या के मुद्दे को लेकर AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

Follow : Google News Icon  
Hardeep Singh Puri & Arvind Kejriwal
Hardeep Singh Puri & Arvind Kejriwal | Image: PTI

दिल्ली में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस बार चुनाव में रोहिंग्या का मुद्दा हावी है। आम आदमी पार्टी (AAP) रोहिंग्या के मुद्दे पर बीजेपी को घेरने की कोशिश कर रही है तो BJP भी पलटवार करते हुए आरोप लगा रही है कि रोहिंग्या को वोटों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है। इसे लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने अरविंद केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाया है।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने रोहिंग्या के मुद्दे को उठाते हुए केजरीवाल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने X पोस्ट में लिखा है- "झूठ की धूप से तो बर्फ भी नहीं पिघलती, सच तो फिर भी चट्टान की तरह होता है!  एक ही झूठ को बार-बार फैलाने से वह सच में तो बदलेगा नहीं। हां आपके झूठे होने का बार बार प्रमाण जरूर देगा।  सच्चाई यह है कि आज तक कहीं भी किसी भी रोहिंग्या को कोई भी EWS फ्लैट नहीं दिया गया है।  

हरदीप सिंह पुरी ने केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप

हरदीप सिंह पुरी ने आगे कहा, केजरीवाल जी के विधायक ने रोहिंग्या को दिल्ली में बसाकर, उन्हें मुफ्त राशन, पानी और बिजली के साथ हर एक को ₹10,000 देकर उनका वोटर कार्ड बनवाया है। क्योंकि रोहिंग्या किस पार्टी के वोटर हो सकते हैं यह पूरे देश को पता है। इनकी तो फ़ितरत ऐसी है कि जी ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको केजरीवाल ने ठगा नहींI केजरीवाल जी का रोहिंग्या को बार-बार सपोर्ट करना देश की सुरक्षा  के साथ खिलवाड़ करने जैसा है!  जिस ट्वीट को आधार बनाकर ये झूठ फैला रहे हैं, उसका स्पष्टीकरण उसी दिन महज कुछ घंटे बाद गृह मंत्रालय व मेरे द्वारा दे दिया गया था! यह पब्लिक डोमेन में है, फिर भी झूठ फैलाना बेशर्मी जैसा है!  यह निम्नस्तर की राजनीति की पराकाष्ठा है! शर्म करिए, झूठ बोलने से बाज आइए!"

केजरीवाल ने की बीजेपी नेता की गिरफ्तारी की मांग

बता दें कि AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मांग की थी कि हरदीप सिंह पुरी को गिरफ्तार किया जाए। उनके पास इस बात का पूरा डेटा है कि उन्होंने रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया है- उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी।  केजरीवाल ने आरोप लगाया है कि हरदीप सिंह पुरी और अमित शाह के पास इस बात का पूरा डेटा है कि उन्होंने रोहिंग्याओं को कहां और कैसे बसाया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल मस्जिद के सामने पुलिस चौकी बनाने पर ओवैसी को लगी मिर्ची, उठाए सवाल

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड