अपडेटेड 8 February 2025 at 15:32 IST
नई दिल्ली सीट पर 'भूचाल', प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को दी करारी शिकस्त, दिल्ली छावनी सीट से कौन जीता?
Delhi Assembly Election Results: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आज यानि 8 फरवरी को हैं। पालम, दिल्ली छावनी, राजेंद्र नगर और नई दिल्ली सीटों का हाल जान लीजिए।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Assembly Election Results: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के नतीजे आज यानि 8 फरवरी को आ चुके हैं। दिल्ली की जनता ने 5 फरवरी को 70 सीटों के लिए वोटिंग की थी। इस बार दिल्ली में कुल 699 उम्मीदवारों ने चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई है। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि पालम, दिल्ली छावनी, राजेंद्र नगर और नई दिल्ली सीटों में किस उम्मीदवार के सिर ताज सजेगा।
दिल्ली की पालम सीट
पालम सीट से आम आदमी पार्टी ने जोगिंदर सोलंकी को मैदान में उतारा है। वहीं, बीजेपी ने कुलदीप सोलंकी और कांग्रेस ने मांगे राम के नामों का ऐलान किया है। बीजेपी के कुलदीप सोलंकी 8954 वोटों से जीत चुके हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के जोगिंदर सोलंकी को हरा दिया।
दिल्ली छावनी सीट पर किसके सिर सजा ताज?
दिल्ली छावनी सीट से आम आदमी पार्टी ने वीरेंद्र सिंह कादियान को टिकट दिया। बीजेपी ने इस सीट से भुवन तंवर को चुनावी मैदान से उतारा जबकि कांग्रेस की तरफ से प्रदीप कुमार उपमन्यु ने मुकाबले को दिलचस्प बना दिया। अब दिल्ली छावनी सीट से आम आदमी पार्टी के वीरेंद्र सिंह कादियान 2029 वोटों से जीत चुके हैं। उन्होंने बीजेपी के भुवन तंवर को हरा दिया है।
राजेंद्र नगर सीट का हाल
राजेंद्र नगर सीट से आम आदमी पार्टी ने दुर्गेश पाठक को उम्मीदार बनाया था जिन्हें बीजेपी की ओर से उमंग बजाज ने कड़ी टक्कर दी। वहीं, कांग्रेस की ओर से विनीत यादव को टिकट दिया गया है। नतीजों में इस सीट से बीजेपी के उमंग बजाज 1231 वोटों से जीत चुके हैं। कांटे की टक्कर में उन्होंने आम आदमी पार्टी के दुर्गेश पाठक को हरा दिया है।
Advertisement
नई दिल्ली सीट से केजरीवाल हारे
नई दिल्ली में आम आदमी पार्टी की तरफ से अरविंद केजरीवाल चुनावी मैदान में उतरे। जबकि बीजेपी ने प्रवेश वर्मा तो कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को टिकट दिया था। अब सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अरविंद केजरीवाल को इस सीट पर बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। नई दिल्ली सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने बाजी मार ली है।
एग्जिट पोल्स के मुताबिक, आम आदमी पार्टी बीते तीन चुनावों के मुकाबले इस बार पीछे होती हुई दिखाई दी है। इसके पहले 5 फरवरी को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली के 13,766 पोलिंग बूथों पर दिल्ली की जनता ने जनादेश दिया था। इस बार दिल्ली में पिछले 3 चुनावों के मुकाबले कम वोटिंग हुई है। सबसे ज्यादा नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली में 66.25% तथा सबसे कम वोटिंग साउथ-ईस्ट में 56.16% हुई है।
Advertisement
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 8 February 2025 at 07:49 IST