अपडेटेड 5 February 2025 at 21:13 IST
Delhi Poll Of Polls में BJP को बहुमत, AAP को पिछली बार की तुलना में आधी सीटें मिलने का अनुमान
चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल पर दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत रही है इन सब बातों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है।
- चुनाव न्यूज़
- 4 min read

Polls of Poll Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में 70 सीटों पर चुनाव खत्म हो चुके हैं। दिल्ली की लगभग 58 फीसदी जनता ने मतदान किया। चुनाव खत्म होते ही एग्जिट पोल पर दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी? कौन सी पार्टी कितनी सीटें जीत रही है इन सब बातों को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। इस चुनाव का परिणाम 8 फरवरी को घोषित किया जाएगा। चुनाव परिणाम से पहले पोलिंग बूथों से अलग-अलग एजेंसियों ने अपने सर्वे में क्या कुछ बताया आइए आपको बताते हैं पोल्स ऑफ पोल में। अब तक किए गए 6 पोल्स में दिल्ली की जनता बीजेपी को सत्ता सौंपती हुई दिखाई दे रही है।
सर्वे एजेंसी मैट्रिज के मुताबिक दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 दिल्ली की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को दिल्ली की सत्ता सौंपती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे के मुताबिक बीजेपी को दिल्ली की जनता 35 से 40 सीटें दे रही है जबकि सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को इस बार दिल्ली की जनता 32 से 37 सीटें देती हुई दिखाई दे रही है वहीं कांग्रेस की बात करें तो इस बार कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।
सर्वे एजेंसी पी-मार्क्स की मानें तो इस बार दिल्ली की जनता ने दिल्ली की सत्ता पर पिछले 3 चुनावों से दिल्ली की गद्दी पर काबिज आम आदमी पार्टी को इस बार हटाने का फैसला कर लिया है। पी-मार्क्स के मुताबिक इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 39 से 49 सीटों के साथ अपना परचम लहराएगी। आपको बता दें कि बीजेपी दिल्ली की सत्ता से साल 1998 से बाहर चल रही है। इस सर्वे के मुताबिक इस बार दिल्ली दिल्ली की जनता बीजेपी को 27 सालों बाद सत्ता सौंपने का मन बना चुकी है। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए इस एजेंसी ने 21 से 31 सीटें मिलने का अनुमान लगाया है। कांग्रेस के लिए इस सर्वे एजेंसी ने शून्य से एक सीट की उम्मीद जताई है।
पीपुल्स पल्स के पोल ऑफ पोल्स में भी भारतीय जनता पार्टी 51 से 60 सीटों के साथ दिल्ली की गद्दी पर काबिज होते हुए दिखाई दे रही है। वहीं तीन बार से लगातार दिल्ली की कुर्सी पर कब्जा जमाए हुए सत्ताधारी पार्टी आम आदमी पार्टी का पतन होता दिखाई दे रहा है। इस चुनाव में इस एजेंसी के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटें मिलती हुईं दिखाई दे रही है। वहीं बात कांग्रेस की करें तो इस सर्वे एजेंसी के मुताबिक इस बार भी कांग्रेस का खाता खुलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा है।
Advertisement
जेवीसी पोल्स के मुताबिक इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 39 से 45 सीटों पर जीतकर दिल्ली में सरकार बनाती हुई दिखाई दे रही है। इस सर्वे के मुताबिक आम आदमी पार्टी को 22 से 31 सीटों पर जीत हासिल हो पाएगी और इस बार वो सत्ता से बाहर हो जाएगी।
पीपुल्स इनसाइट इस सर्वे एजेंसी ने भी अपने सर्वे में बीजेपी को 40 से 44 सीटें जीतते हुए दिखाया है। इस एजेंसी के मुताबिक भी दिल्ली की सत्ता में बीजेपी काबिज होने की तैयारी शुरू कर दे। वहीं आम आदमी पार्टी के लिए इस एजेंसी ने 25 से 29 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं इस एजेंसी के मुताबिक इस चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस को शून्य से एक सीट मिलने की संभावना है।
Advertisement
चाणक्य स्ट्रेटजीज के मुताबिक इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में बीजेपी 39 से 44 सीटों के साथ सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं सत्ताधारी आम आदमी पार्टी 25 से 28 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है। वहीं कांग्रेस की बात करें तो ये एजेंसी कांग्रेस को इस बार दिल्ली में 2 से 3 सीटों पर जीतती हुई बता रही है।
Published By : Ravindra Singh
पब्लिश्ड 5 February 2025 at 19:31 IST