अपडेटेड 16 January 2025 at 15:16 IST

'8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में लहराएगा भगवा और करावल नगर में तो...', BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा का बड़ा दावा

BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने दावा किया है कि 8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में भगवा लहराएगा और करावल नगर में एक भव्य विजय भाजपा की होगी।

Follow : Google News Icon  
arvind kejriwal and kapil mishra
अरविंद केजरीवाल और कपिल मिश्रा | Image: x/video grab ani

Delhi Assembly Election: दिल्ली विधानसभा के लिए नामांकन प्रकिया जारी है। कड़ाके की सर्दी के बावजूद भी प्रत्याशियों के जोश में कमी नहीं हैं। पूरे लाव-लश्कर के साथ प्रत्याशी नामांकन करने पहुंच रहे हैं। गुरुवार को बीजेपी के दो बड़े चेहरों ने अपना नामांकन पर्चा भरा। बदरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी नारायण दत्त शर्मा और करावल नगर विधानसभा सीट भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने नामांकन भरा। इस दौरान कपिल मिश्रा ने 8 फरवरी कदिल्ली विधानसभा में भगवा लहराने का भी दावा कर डाला।

दिल्ली विधानसभा का चुनावी बिगुल बज चुका है। सभी दल अपनी-अपनी राजनीतिक तैयारों के साथ पूरे जोश से मैदान में है। सभी अपने-अपने तरकश से आरोपों के तीर भी खूब चला रहे हैं। प्रचार-प्रसार के साथ नामांकन की प्रक्रिया भी जारी है। 16 जनवरी AAP का साथ छोड़ BJP का दामन थामने वाले कपिल मिश्रा ने दिल्ली चुनाव के लिए अपना नामांकन पर्चा भरा। इस  दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने AAP पर जमकर हमला बोला।

दिल्ली विधानसभा में भगवा लहराएगा-कपिल मिश्रा

BJP उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने कहा, कार्यकर्ताओं और जनता में एक अद्भुत उत्साह है।  8 फरवरी को दिल्ली विधानसभा में भगवा लहराएगा और करावल नगर में एक भव्य विजय भाजपा की होगी। हम पानी, बिजली, टूटी सड़क जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे। अरविंद केजरीवाल ने 5 साल पहले कहा था कि अगर मैं यमुना साफ न करूं तो मुझे वोट नहीं दीजिएगा। दिल्ली की जनता उनकी इस बात का पूरा पालन करेगी।

करावल नगर में दिलचस्प मुकाबला

करावल नगर विधानसभा दिल्ली की हॉट सीट बन चुकी है। बीजेपी के टिकट पर कपिल मिश्रा मैदान में हैं। आम आदमी पार्टी मनोज त्यागी को टिकट दे चुकी है तो कांग्रेस ने पीके मिश्रा को अपना कैंडिडेट बनाया है। करावल नगर में कपिल मिश्रा मजबूत दिखाई पड़ रहे हैं। क्योंकि वो यहां से पहले भी विधायक रहे हैं। 2015 के विधानसभा चुनाव में कपिल मिश्रा ने AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा था और बीजेपी कैंडिडेट को हराया था। हालांकि इस बार बीजेपी के टिकट पर कपिल मिश्रा करावल नगर से खड़े हैं।

Advertisement

कौन किस पर है भारी?

वैसे करावल नगर विधानसभा सीट बीजेपी का गढ़ रही है। 2015 के चुनाव को छोड़ दिया जाए तो 1993 से लेकर अब तक यहां बीजेपी जीतती रही है। मोहन सिंह बिष्ट यहां से बीजेपी के निवर्तमान विधायक हैं, जिन्हें इस बार मुस्तफाबाद से टिकट मिला है। हालांकि कपिल मिश्रा के लिए यहां चुनौती आसान नहीं होगी, क्योंकि वो पार्टी बदलकर यहां चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी और कांग्रेस के पीके मिश्रा टक्कर दे रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Delhi Elections: AAP के लिए खुशखबरी! अवध ओझा के लिए पटपड़गंज से चुनाव लड़ने का रास्ता साफ, कहां फंसा था पेच?

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 January 2025 at 15:16 IST