अपडेटेड 29 January 2025 at 22:26 IST
Delhi Election 2025: दिल्ली चुनाव के लिए CM पुष्कर सिंह धामी की ताबड़तोड़ रैलियां, AAP और केजरीवाल पर जमकर बरसे
CM धामी ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाला करार दिया। उन्होंने AAP को यमुना की सफाई के मुद्दे पर भी घेरा।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Election 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान चरम पर है। BJP ने दिग्गज नेताओं की फौज मैदान में उतारकर चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी। इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी स्टार प्रचारक के रूप में प्रचार करने उतर गए हैं। बुधवार (29 जनवरी) उन्होंने नजफगढ़, दक्षिण दिल्ली और ग्रेटर कैलाश में धुआंधार रैलियां की और दिल्ली की AAP सरकार को निशाने पर लिया।
CM धामी ने अरविंद केजरीवाल को भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति करने वाला करार दिया। उन्होंने AAP को यमुना की सफाई के मुद्दे पर भी घेरा।
CM धामी ने दिल्ली में की 3 जनसभाएं
दिल्ली चुनाव में प्रचार करने के लिए BJP ने कई दिग्गज नेताओं को मैदान में उतारा है। इनमें सबसे चर्चित नाम है उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भी है। आज CM धामी ने दिल्ली में तीन विशाल जनसभाएं की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग जुटे।
CM पुष्कर सिंह धामी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल ने मां यमुना की धारा को स्वच्छ करने का खोखला वादा किया था। आज यमुना की हालत पहले से भी ज्यादा खराब हो चुकी है। दिल्ली की जनता को झूठ बोलकर ठगा गया है। केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए।
Advertisement
‘न पंजाब में वादे पूरे हुए, न दिल्ली में बदलाव आया’
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब में भी जनता से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन वहां की हालत भी बदतर हो गई । CM धामी ने इस दौरान दिल्ली की जनता को आगाह करते हुए कहा उन्हें भी वही झूठे वादे सुनाए जा रहे हैं, जो पंजाब में किए गए थे। लेकिन न तो पंजाब में वादे पूरे हुए और न ही दिल्ली में कोई बदलाव आया है।
मुख्यमंत्री इस दौरान राम मंदिर के मुद्दे को लेकर भी केजरीवाल सरकार को आड़े हाथों लेते नजर आए। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जब पूरा देश प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर के उद्घाटन का जश्न मना रहा था, तब केजरीवाल और उनकी पार्टी इससे बचने और राजनीति करने में लगी थी। BJP सबका साथ, सबका विकास में विश्वास रखती है, लेकिन आम आदमी पार्टी समाज को बांटने में लगी हुई है।
Advertisement
गौरतलब है कि दिल्ली चुनाव में BJP ने मुख्यमंत्री धामी को स्टार प्रचारक बनाकर बड़ा दांव खेला है। इसकी वजह यह है कि दिल्ली में उत्तराखंड के लाखों प्रवासी मतदाता हैं। वहीं, CM धामी की साफ छवि, सशक्त नेतृत्व और बेबाक भाषण देने की शैली ने उन्हें जनता के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है। यही कारण है कि BJP ने उन्हें दिल्ली चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है। वह अपनी ताबड़तोड़ रैलियों से BJP के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 29 January 2025 at 22:26 IST