भगवंत मान के दिल्ली आवास पर EC की रेड से भड़कीं CM आतिशी: बोलीं- दिल्ली वाले 5 तारीख को देंगे जवाब
सीएम भगवंत मान के दिल्ली आवास कपूरथला हाउस पर हुई छापेमारी पर मुख्यमंत्री आतिशी ने नाराजगी जताई है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

EC Raid at Punjab CM House in Delhi : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली आवास पर चुनाव आयोग ने छापेमारी की है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस रेड के बारे में दावा किया है और कहा कि यह कार्रवाई पंजाब सीएम के दिल्ली आवास कपूरथला हाउस पर की गई है। इस रेड में दिल्ली पुलिस भी साथ थी। यह कार्रवाई अचानक हुई, और इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं।
सीएम भगवंत मान के दिल्ली आवास कपूरथला हाउस पर हुई छापेमारी पर मुख्यमंत्री आतिशी ने नाराजगी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा, "दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!"
दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने इस छापेमारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित करार दिया और इसे पंजाब के सीएम के खिलाफ साजिश बताया है। पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई बिना किसी स्पष्ट कारण के की गई है और इसने भगवंत मान और उनकी पार्टी को निशाना बनाया है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग इस कार्रवाई के बारे में क्या जानकारी देता है और इस मामले की आगे की कार्रवाई कैसी होती है।
कैश बांटने की शिकायत पर EC का एक्शन
Advertisement
आपको बता दें कि बुधवार को पंजाब सदन के पास एक संदिग्ध गाड़ी मिली थी जिसमें भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद हुआ था। गाड़ी पर पंजाब नंबर था और उसपर पंजाब सरकार लिखा हुआ था। इसके बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने कैश बांटने की शिकायत की थी।
दिल्ली पुलिस का बयान
Advertisement
वहीं छापेमारी पर दिल्ली पुलिस की कहना है कि इस संबंध में आरओ व एफएसटी की शिकायत पर ऐसा किया जा रहा है। एफएसटी की सुरक्षा के लिए पुलिस की उपस्थिति अपेक्षित है।