BIG BREAKING: चुनावी दंगल के बीच पंजाब CM भगवंत मान के दिल्ली आवास पर EC की रेड, कपूरथला हाउस में तलाशी

पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली आवास पर चुनाव आयोग ने छापा मारा है। EC की टीम पंजाब सीएम के हाउस की तलाशी ले रही है।

Punjab CM Bhagwant Mann
Punjab CM Bhagwant Mann | Image: Image: PTI

Election Commission Raid Bhagwant Mann Delhi House: पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के दिल्ली आवास पर चुनाव आयोग ने छापा मारा है। EC की टीम पंजाब सीएम के हाउस की तलाशी ले रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) ने इस रेड के बारे में दावा किया है और कहा कि यह कार्रवाई पंजाब सीएम के दिल्‍ली आवास कपूरथला हाउस पर की गई है।  इस रेड में दिल्ली पुलिस भी साथ थी। यह कार्रवाई अचानक हुई, और इसे लेकर आम आदमी पार्टी ने सवाल उठाए हैं।,

आम आदमी पार्टी ने इस छापेमारी को राजनीतिक रूप से प्रेरित बताया और इसे पंजाब सीएम के खिलाफ किसी तरह की साजिश के रूप में देखा है। पार्टी का कहना है कि यह कार्रवाई बिना किसी स्पष्ट कारण के की गई है और इसने भगवंत मान और उनकी पार्टी को निशाना बनाया है। अब देखना यह है कि चुनाव आयोग इस कार्रवाई के बारे में क्या जानकारी देता है और इस मामले की आगे की कार्रवाई कैसी होती है।

कैश बांटने की शिकायत पर EC का एक्शन

आपको बता दें कि बुधवार को पंजाब सदन के पास एक संदिग्‍ध गाड़ी मिली थी जिसमें भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद हुआ था। गाड़ी पर पंजाब नंबर था और उसपर पंजाब सरकार लिखा हुआ था। इसके बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने कैश बांटने की शिकायत की थी।

कैश बांटने की शिकायत पर EC का एक्शन

Advertisement

आपको बता दें कि बुधवार को पंजाब सदन के पास एक संदिग्‍ध गाड़ी मिली थी जिसमें भारी मात्रा में शराब और कैश बरामद हुआ था। गाड़ी पर पंजाब नंबर था और उसपर पंजाब सरकार लिखा हुआ था। इसके बाद रवनीत सिंह बिट्टू ने कैश बांटने की शिकायत की थी।

आतिशी ने रेड पर क्या बोला

Advertisement

दिल्‍ली की मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी की वरिष्‍ठ नेता आतिशी सिंह ने  चुनाव आयोग के इस एक्शन पर सवालिया निशान उठाया है। उन्‍होंने X पर लिखा दिल्ली पुलिस भगवंत मान जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुंच गई है। भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुंच जाते हैं। वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!

इसे भी पढ़ें- 6 घंटे की सर्जरी के बाद होश में आते ही सैफ अली खान हुए बेचैन, इस बात का था डर; डॉक्‍टरों से पूछे ये 2 अहम सवाल

 

(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड