'धोखेबाज-घोटालेबाज को दिल्ली से विदा करना है', केजरीवाल पर बरसे विजेंद्र गुप्ता; बोले- AAP पार्टी नहीं गैंग है

विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि AAP कोई पार्टी नहीं बल्कि एक गैंग है। 10 साल तक इन्होंने दिल्ली की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।

Vijender Gupta attack Arvind Kejriwal
Vijender Gupta attack Arvind Kejriwal | Image: PTI

Vijender Gupta attack Arvind Kejriwal: दिल्ली चुनाव 2025 से पहले आम आदमी पार्टी एक से बढ़कर एक कई बड़ी घोषणाएं कर रही है। इन घोषणाओं के जरिए वह महिलाओं से लेकर बुजुर्गों और दलितों हर किसी को साधने की कोशिश कर रही है। हालांकि AAP की योजनाओं को लेकर BJP हमलावर है।

BJP विधायक विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि AAP कोई पार्टी नहीं बल्कि एक गैंग है। 10 साल तक इन्होंने दिल्ली की महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया।

AAP ने दिल्ली में सरकार बनने पर महिला सम्मान योजना के जरिए हर महीने 2100 रुपये देने का वादा है। इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू होने जा रहे है। इससे पहले विजेंद्र गुप्ता ने योजना को लेकर AAP पर निशाना साधा।

‘10 सालों में महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया’

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल बौखला गए हैं। उन्होंने 10 साल कुछ किया नहीं। महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल की खुद अपने घर पर पिटाई कराई। महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार इनके विधायक करते रहे। अपनी पत्नियों पर कुत्ते तक छोड़ते रहे। अब जब चुनाव आ गए तो महिलाओं को गुमराह करने के लिए झूठ बोलकर उनकी भावनाएं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

Advertisement

विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अगर महिलाओं को कुछ देना चाहते थे तो 10 साल थे आपके पास। ये झूठे फॉर्म भरवाकर बहनों को छलने की कोशिश कर रहे हो। आपको तो आपका भ्रष्टाचार ले डूबा। महिलाएं पूछती हैं कि जो शराब घोटाले में गली-गली में दुकानें खुलवाई, हमारे परिवारों को खराब करने का काम किया। हम केजरीवाल को माफ नहीं करेंगे।

‘दिल्ली में एक ही प्रॉब्लम है और वो अरविंद केजरीवाल’

उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक ही प्रॉब्लम है और वो अरविंद केजरीवाल हैं। इस बार जनता ने ठान लिया है कि धोखेबाज-घोटालेबाज को दिल्ली से विदा करना है। ये पूरा एक गैंग है कोई पार्टी नहीं है। सिर्फ लॉलीपाप देना, झूठ बोलना, गुमराह करना, झूठे वादे करना और फिर माफी मांगना यही फितरत रही है। काम तो कुछ दिल्ली के लिए किया नहीं। दिल्ली को पीछे ले गए। इस सरकार से दिल्ली का भला कभी नहीं हो सकता।

Advertisement

उनका 21 रुपये देने का भी इरादा नहीं- मीनाक्षी लेखी

इसके अलावा BJP नेता मीनाक्षी लेखी ने दावा किया कि महिलाओं और विकलांगों को दिल्ली सरकार द्वारा पहले से स्वीकृत पेंशन नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि मुझे हैरानी इस बात की है कि उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) 2100 रुपये (मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत) का हवाला दिया। उन्हें 21,000 रुपये कहना चाहिए था क्योंकि उनका 21 रुपये भी देने का कोई इरादा नहीं है।

यह भी पढ़ें: 'अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली को लूटने और...', अनुराग ठाकुर का 'AAP' और पूर्व CM पर हमला

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड