अपडेटेड 12 January 2025 at 13:58 IST

BJP List: दिल्ली में बीजेपी ने अब तक 58 सीट पर कैंडिडेट उतारे, 9 जाट-8 ब्राह्मण-8 दलित को टिकट; आपके यहां से कौन, देखें लिस्ट

BJP List: दिल्ली में टिकट बांटने में बीजेपी ने जातीय समीकरण का खास ध्यान रखा है। घोषित 58 उम्मीदवारों में से पार्टी 8 दलितों को टिकट थमा चुकी है।

Follow : Google News Icon  
Narendra Modi-JP Nadda-Amit Shah
Narendra Modi-JP Nadda-Amit Shah | Image: File

Delhi BJP Candidate List: दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की घोषणा करने में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के मुकाबले भले देर की है, लेकिन अब तक घोषित उम्मीदवारों को लेकर एक बड़ी रणनीति के तहत मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी की दूसरी लिस्ट 11 जनवरी को रिलीज की गई। इस लिस्ट के साथ बीजेपी दिल्ली में अब तक 58 विधानसभा सीटों पर अपने कैंडिडेट उतार चुकी है।

11 जनवरी को जारी दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया। कपिल मिश्रा को करावल नगर से मैदान में उतारा है। हरीश खुराना को मोती नगर और प्रियंका गौतम को कोंडली से टिकट मिला है। नरेला में राज करण खत्री, तिमारपुर में सूर्य प्रकाश खत्री, मुंडका में गजेंद्र दराल, किरारी में बजरंग शुक्ला, सुल्तानपुर माजरा में करण सिंह कर्मा, शकूर बस्ती में करनैल सिंह और त्रिनगर में तिलक राम गुप्ता मैदान में हैं। अपनी पहली लिस्ट में भी बीजेपी ने 29 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। ऐसे में 58 उम्मीदवारों को देखा जाए तो बीजेपी ने हरेक समीकरण का ध्यान रखकर उन्हें टिकट दिया है।

उम्मीदवारों को लेकर बीजेपी का समीकरण

बीजेपी ने टिकट बांटने में जातीय समीकरण पर खास ध्यान दिया है। घोषित 58 उम्मीदवारों में से पार्टी 8 दलितों को टिकट थमा चुकी है। उसके अलावा 9 जाट कैंडिडेट, 8 ब्राह्मण, 7 पंजाबी और 7 गुर्जर समाज से आने वाले उम्मीदवारों को टिकट दिया है। दूसरी लिस्ट में बीजेपी ने 5 महिलाओं को भी टिकट दिया। बीजेपी की दूसरी लिस्ट में 6 जाट, 5 ब्राह्मण, 2 गुर्जर और 2 टिकट पंजाबियों के हिस्से में टिकट आए। पहली लिस्ट में 3 सिख, 3 जाट और 3 ब्राह्मणों को टिकट मिला था।

बीजेपी ने 58 सीटों पर किसे कहां से टिकट दिया?

  1. आदर्श नगर- राजकुमार भाटिया
  2. बादली- दीपक चौधरी
  3. रिठाला- कुलवंत राणा
  4. नांगलोई जाट- मनोज शौकीन
  5. मंगोलपुरी- राजकुमार चौहान
  6. रोहिणी- विजेंद्र गुप्ता
  7. शालीमार बाग- रेखा गुप्ता
  8. मॉडल टाउन- अशोक गोयल
  9. करोल बाग- दुष्यंत गौतम
  10. पटेल नगर- राजकुमार आनंद
  11. राजौरी गार्डन- मनजिंदर सिंह सिरसा
  12. जनकपुरी- आशीष सूद
  13. बिजवासन- कैलाश गहलोत
  14. नई दिल्ली- प्रवेश वर्मा
  15. जंगपुरा- तरविंदर सिंह मारवाह
  16. मालवीय नगर- सतीश उपाध्याय
  17. आरके पुरम- अनिल शर्मा
  18. महरौली- गजेंद्र यादव
  19. छतरपुर- करतार सिंह तंवर
  20. अंबेडकर नगर- खुशीराम चुनार
  21. कालकाजी- रमेश बिधूड़ी
  22. बदरपुर- नारायण दत्त शर्मा
  23. पटपड़गंज- रविंद्र नेगी
  24. विश्वास नगर- ओम प्रकाश शर्मा
  25. कृष्णा नगर- अनिल गोयल
  26. गांधी नगर- अरविंदर सिंह लवली
  27. सीमापुरी- कुमारी रिंकू
  28. रोहतास नगर- जितेंद्र महाजन
  29. घोंडा- अजय महावर
  30. नरेला- राज करण खत्री
  31. तिमारपुर- सूर्य प्रकाश खत्री
  32. मुंडका- गजेंद्र दराल
  33. किराड़ी- बजरंग शुक्ला
  34. सुल्तानपुर माजरा- कर्म सिंह कर्मा
  35. शकूर बस्ती- करनैल सिंह
  36. त्रि नगर- तिलक राम गुप्ता
  37. सदर बाजार- मनोज जिंदल
  38. चांदनी चौक- सतीश जैन
  39. मटिया महल- दीप्ति इंदौरा
  40. बल्लीमारान- कमल बागड़ी
  41. मोती नगर- हरीश खुराना
  42. मादीपुर- उर्मिला गंगवाल
  43. हरि नगर- श्याम शर्मा
  44. तिलक नगर- श्वेता सैनी
  45. विकासपुरी- पंकज कुमार सिंह
  46. उत्तम नगर- पवन शर्मा
  47. द्वारका- प्रद्युम्न राजपूत
  48. मटियाला- संदीप सहरावत
  49. नजफगढ़- नीलम पहलवान
  50. पालम- कुलदीप सोलंकी
  51. राजिंदर नगर- उमंग बजाज
  52. कस्तूरबा नगर- नीरज बसोया
  53. तुगलकाबाद- रोहताश बिधूड़ी
  54. ओखला- मनीष चौधरी
  55. कोंड़ली- प्रियंका गौतम
  56. लक्ष्मी नगर- अभय वर्मा
  57. सीलमपुर- अनिल गौड़
  58. करावल नगर- कपिल मिश्रा

यह भी पढ़ें: नई दिल्ली, कालकाजी से जंगपुरा तक...15 ऐसी सीटें जहां होगी कांटे की टक्कर

Advertisement

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 12 January 2025 at 13:58 IST