अपडेटेड 12 January 2025 at 10:51 IST

नई दिल्ली, कालकाजी से जंगपुरा तक... राजधानी की 15 ऐसी सीटें, जहां होगी कांटे की टक्कर; त्रिकोणीय मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?

Delhi Assembly Election: दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों में नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, रोहिणी, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मालवीय नगर जैसी कई सीटें शामिल हैं।

Follow : Google News Icon  
Delhi Assembly Election
Delhi Assembly Election | Image: Facebook

Delhi Assembly Election: दिल्ली के चुनावी रणक्षेत्र में जिताऊ चेहरों पर दांव हैं। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी शतरंज में अपनी मोहरें लगभग बिछा दी हैं। आम आदमी पार्टी इसमें सबसे आगे रही, जो दिल्ली की सभी 70 की 70 विधानसभा सीटों पर कैंडिडेट घोषित कर चुकी है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की 2 से 3 कैंडिडेट लिस्टें जारी हो चुकी हैं। फिलहाल इससे दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों पर मुकाबले की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है।

दिल्ली की प्रमुख विधानसभा सीटों में नई दिल्ली, कालकाजी, जंगपुरा, रोहिणी, करोल बाग, राजौरी गार्डन और मालवीय नगर जैसी कई सीटें शामिल हैं। इन विधानसभा क्षेत्रों से मौजूदा मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री समेत दिल्ली के दिग्गज नेता अपनी किस्मत आजमाने वाले हैं। फिलहाल दिल्ली की ऐसी ही 15 प्रमुख सीटों हैं, जहां प्रमुख पार्टियों के उम्मीदवार घोषित हो चुके हैं और त्रिकोणीय लड़ाई के लिए तैयार हैं।

दिल्ली की 15 प्रमुख सीटों पर किसके बीच मुकाबला?

नई दिल्ली सीट (New Delhi Constituency)

केजरीवाल: AAP
संदीप दीक्षित: कांग्रेस
प्रवेश वर्मा: BJP

कालकाजी (Kalkaji Constituency)

आतिशी: AAP
अलका लांबा: कांग्रेस
रमेश बिधूड़ी: BJP

Advertisement

जंगपुरा (Jangpura Constituency)

मनीष सिसोदिया: AAP
फरहाद सूरी: कांग्रेस
तरविंदर सिंह मारवाह: BJP

ग्रेटर कैलाश सीट (Greater Kailash Constituency)

सौरभ भारद्वाज: AAP
गरवित सिंघवी: कांग्रेस

Advertisement

पटपड़गंज (Patparganj Constituency)

अवध ओझा: AAP
अनिल कुमार: कांग्रेस
रविंद्र सिंह नेगी: BJP

करावल नगर (Karawal Nagar Constituency)

मनोज त्यागी: AAP
पीके मिश्रा: कांग्रेस
कपिल मिश्रा: BJP

मोती नगर (Moti Nagar Constituency)

शिवचरण गोयल: AAP
हरीश खुराना: BJP

रोहिणी (Rohini Constituency)

प्रदीप मित्तल: AAP
विजेंद्र गुप्ता: BJP

करोल बाग (Karol Bagh Constituency)

विशेष रवि: AAP
दुष्यंत गौतम: BJP

राजौरी गार्डन (Rajouri Garden Constituency)

धनवती चंदेला: AAP
धर्मपाल चंदेला: कांग्रेस
मनजिंदर सिंह सिरसा: BJP

मालवीय नगर (Malviya Nagar Constituency)

सोमनाथ भारती: AAP
जितेंद्र कोचर: कांग्रेस
सतीश उपाध्याय: BJP

राजेंद्र नगर (Rajendra Nagar Constituency)

दुर्गेश पाठक: AAP
विनीत यादव: कांग्रेस
उमंग बजाज: BJP

बदरपुर (Badarpur Constituency)

गोपाल राय: AAP
हाजी मोहम्मद इशराक खान: कांग्रेस
नारायण दत्त शर्मा: BJP

शकूरबस्ती (Shakurbasti Constituency)

सत्येंद्र जैन: AAP
सतीश लूथरा: कांग्रेस
करनैल सिंह: BJP

बादली (Badli Constituency)

अजेश यादव: AAP
देवेंद्र यादव: कांग्रेस
दीपक चौधरी: BJP

त्रिकोणीय मुकाबले में कौन मारेगा बाजी?

वैसे दिल्ली में लगभग हर सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला रहने वाला है। क्योंकि AAP और कांग्रेस में गठबंधन ना होने से दिल्ली में त्रिकोणीय मुकाबले की स्थिति बनी है। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बिना गठबंधन के अलग-अलग चुनाव लड़ रही हैं और इधर दोनों दलों की विरोधी भारतीय जनता पार्टी खड़ी है। मसलन त्रिकोणीय लड़ाई में हरेक नेता और दल अपनी-अपनी जीत सुनिश्चित करने की कोशिश में लगा है। हालांकि चुनाव बाद नतीजों से ही स्पष्ट होगा कि त्रिकोणीय मुकाबले में बाजी कौन मार गया है।

यह भी पढ़ें: आम आदमी पार्टी ने बदली चाल, कांग्रेस से भिड़ने का मन; पोस्टर से कर दिया खेल शुरू

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 12 January 2025 at 10:51 IST