अपडेटेड 23 December 2024 at 14:48 IST

'कान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते', अनुराग ठाकुर ने कसा तंज; BJP ने जारी किया आरोप पत्र

अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है।

Follow : Google News Icon  
bjp released charge sheet against aap
bjp released charge sheet against aap | Image: PTI

BJP released charge sheet against AAP: दिल्ली चुनाव से पहले BJP ने आम आदमी पार्टी की सरकार के खिलाफ चार्जशीट जारी की। इस दौरान BJP नेता अनुराग ठाकुर प्रदूषण से लेकर यमुना की गंदगी समेत तमाम मुद्दों को लेकर अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी को घेरा।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की जनता को ठगा गया है। यह जेल वाली सरकार थी जनता की सरकार नहीं थी।

AAP सरकार के खिलाफ BJP ने जारी किया आरोप पत्र

BJP नेता अनुराग ठाकुर ने AAP सरकार के खिलाफ 10 सालों के काम को लेकर यह आरोप पत्र जारी किया। इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।

अनुराग ठाकुर ने गिनाए घोटाले

अनुराग ठाकुर ने निशाना साधते हुए कहा कि AAP ने दिल्ली को भ्रष्टाचार की प्रयोगशाला बनाया। इनकी सरकार में जल बोर्ड घोटाला, क्लासरूम घोटाला, मोहल्ला क्लीनिक घोटाला, वक्फ बोर्ड घोटाला, शराब घोटाला, डीटीसी घोटाला, श्रमिक सहायता घोटाला, विज्ञापन घोटाला, हवाला घोटाला... जैसे कई घोटालें इन्होंने किए। दिल्ली में 10 साल में इन्होंने 10 घोटाले किए।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दिल्ली की सत्ता से AAP को BJP हटाकर रहेगी।

प्रदूषण और यमुना की सफाई को लेकर भी घेरा

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि प्रदूषण से राहत दिलाने के लिए कनॉट प्लेस में लगाया गया ‘स्मॉग टॉवर’ बेकार पड़ा है, लेकिन AAP सरकार ने विज्ञापन पर करोड़ों रुपये खर्च कर दिए। वह इस दौरान दिल्ली की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को घेरते हुए दिल्ली में पानी की कमी, सफाई, खराब सड़कें समेत कई मुद्दे उठाते नजर आए।

Advertisement

BJP सांसद ने कहा कि यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि अब यहां पर पर्व मनाना भी बंद हो गया। उन्होंने कहा, ‘कान्हा तेरी यमुना काली हो गई, केजरीवाल के पाप धोते-धोते।’ आम आदमी पार्टी ने यमुना नदी को इतना प्रदूषित कर दिया है कि यह बदबूदार, झागदार और जहरीली हो गई है।

उन्होंने कहा कि मुझे याद है साल 2022 में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल ने कहा था कि अगले चुनाव से पहले वह यमुना नदी में डुबकी लगाएंगे। 10 साल बीत गए हैं और 2025 में जाने के लिए सिर्फ 10 दिन ही बचे हैं, क्या यमुना की सफाई हुई?

साथ ही पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह आरोप भी लगाया कि AAP ‘राष्ट्र-विरोधी’ ताकतों का समर्थन कर रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ पर सवाल खड़ा किया था। AAP को पंजाब चुनाव में खालिस्तानी तत्वों का समर्थन मिला था।

यह भी पढ़ें: 'धोखेबाज-घोटालेबाज को दिल्ली से विदा करना है', केजरीवाल पर बरसे विजेंद्र गुप्ता; बोले- AAP पार्टी नहीं गैंग है

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 23 December 2024 at 14:48 IST