अपडेटेड 27 January 2025 at 22:46 IST
'केजरीवाल राजधानी और पंजाब के लिए खतरा बन चुके हैं', दिल्ली चुनाव से पहले पप्पू यादव ने साधा निशाना, BJP को लेकर कही ये बात
दिल्ली चुनाव से पहले पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Delhi Election: दिल्ली चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी का सिलसिला तेज हो गया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव (Purnea MP Pappu Yadav) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पर जमकर हमला बोला। वहीं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को भी जमकर घेरा।
दरअसल, आज से उत्तराखंड में UCC लागू किया गया है। उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू करने पर बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव कहते हैं, "उन्हें (भाजपा) किसान, रोजगार, पर्यटक, स्वास्थ्य का अधिकार, शिक्षा का अधिकार याद नहीं है... यह गांधी के विचारों और अंबेडकर के संविधान पर हमला है... भाजपा मजबूत लोकतंत्र के लिए नहीं जानी जाती है।"
केजरीवाल दिल्ली-पंजाब के लिए खतरा: पप्पू यादव
भाजपा और केजरीवाल पर निशाना साधते हुए "जैसे अरविंद केजरीवाल पंजाब और दिल्ली के लिए खतरा बन गए हैं, वैसे ही भाजपा 44 भाषाओं, संविधान और वसुधैव कुटुंबकम के लिए खतरा बन गई है। इनका कोई भी निर्णय देश की विकास के आधार पर नहीं होता है। इनके फैसले सत्ता और पद के आधार पर होते हैं। जब भी चुनाव आते हैं, ये बहस का मुद्दा चुनते हैं... लोग ऊब चुके हैं। लोग जान चुके हैं कि बीजेपी से कोई उम्मीद नहीं करना है। रोपिएगा बबूल, खाइएगा खजूर। इनसे युवा, महिला, किसान, विकास, मजदूर, संविधान, जाति जनगणना, आरक्षण पर बात मत कीजिए... ये उतना ही करेंगे जिससे कि सियासत बनी रहे और नफरत चलता रहे। सत्ता के लिए ये कोई भी कुकृत्य कर सकते हैं।"
केजरीवाल ने BJP पर दिल्ली के पानी में जहर मिलाने का लगाया आरोप
आप प्रमुख ने बीजेपी के ऊपर 'दिल्ली की जलापूर्ति में जहर मिलाने' का आरोप लगाया और नागरिकों से BJP का समर्थन न करने का आग्रह किया। नई दिल्ली से आप उम्मीदवार ने कहा, "भाजपा ने हरियाणा और उत्तर प्रदेश से दिल्ली आने वाली जलापूर्ति में जहर मिला दिया है। हमारे इंजीनियरों ने जहरीले पानी का पता लगाकर दिल्ली के लोगों को "सामूहिक नरसंहार" से बचाया।"
Advertisement
मीडिया को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा की हरकतें दुश्मन देशों की हरकतों जैसी हैं, जिनका उद्देश्य दिल्ली के लोगों को मारना है। उन्होंने नागरिकों से भाजपा का समर्थन न करने का आग्रह किया, उन्हें कथित तौर पर जलापूर्ति में जहर मिलाने के लिए जिम्मेदार ठहराया।
इसे भी पढ़ें: BREAKING: राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर, बुराड़ी इलाके में इमारत गिरने से हड़कंप, कई लोगों के फंसे होने की आशंका
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 27 January 2025 at 22:46 IST