राजधानी दिल्ली से बड़ी खबर, बुराड़ी इलाके में इमारत गिरने से हड़कंप, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Building Collapse Burari : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में इमारत गिरने की खबर सामने आई है। कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।

Follow : Google News Icon  

Building Collapse Burari : दिल्ली के बुराड़ी इलाके में इमारत गिरने की खबर सामने आई है। दिल्ली फायर सर्विस के मुताबिक, मौके पर तुरंत दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं और राहत और बचाव कार्य जारी है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका है। दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन स्थिति को संभालने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। 

फिलहाल, घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय लोगों से भी मदद ली जा रही है। इलाके को चारों तरफ से सील कर दिया गया है और बचाव कार्य में तेजी लाई जा रही है। ज्यादा जानकारी के लिए इंतजार है। ज्यादा मिली जानकारी के मुताबिक, यह इमारत चार मंजिला बताई जा रही है,साथ ही 10 से लेकर 15 लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। 

कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका 

दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सोमवार शाम बड़ा हादसा हुआ, कौशिक एन्क्लेव में चार मंजिला इमारत ढहने से अफरा-तफरी मच गई। मलबे में कई मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल विभाग और NDRF की टीमें घटनास्थल पर पहुंच गईं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

 6 लोगों को सुरक्षित निकाला गया

हादसा शाम करीब 7 बजे का बताया जा रहा है। दमकल की 9 गाड़ियां राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। अब तक मलबे से 6 लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। बाकी फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए NDRF की मशीनों की मदद ली जा रही है। एहतियातन पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। यह हादसा कौशिक एन्क्लेव के ऑस्कर पब्लिक स्कूल के पास हुआ। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मलबा हटाने में जुटे हुए हैं। फंसे हुए लोगों की तलाश तेज कर दी गई है। 

Advertisement

केजरीवाल ने जताया दुखा

हादसे को लेकर अरविंद केजरीवाल ने दुख जताया है, लिखा- ‘ये घटना बेहद दुखद है। बुराड़ी से हमारे विधायक संजीव झा जी को निर्देश दिए हैं कि तुरंत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वहाँ जाकर राहत और बचाव कार्य में प्रशासन की मदद करें। स्थानीय लोगों की भी हर संभव सहायता करें।’

यह भी पढ़ें : 'दिल्ली के पानी में BJP ने जहर मिलाया', केजरीवाल ने लगाए गंभीर आरोप

Advertisement
Published By :
Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड