Election Results 2024: दोनों राज्यों में बनेगी कांग्रेस की सरकार? रुझानों के बाद लड्डू बंटने शुरू
शुरुआती रुझान के आए आंकड़े के बाद कांग्रेस ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। दिल्ली कांग्रेस दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता लड्डू बांटते नजर आ रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Haryana-J&K Election Results 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में चुनाव नतीजों का दिन है। EVM का ताला खुल गया है। वोटों की गिनती जारी है और शुरुआती रुझान भी आना शुरू हो गए। मतगणना के बीच ही कांग्रेस पार्टी ने जश्न मनाना भी शुरू कर दिया।
कांग्रेस ने दोनों राज्यों में सरकार बनाने का दावा किया है। पार्टी का दावा है कि वह 10 साल बाद हरियाणा की सत्ता में वापसी करेगी। वहीं जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन में सरकार बनाएगी।
दिल्ली कांग्रेस दफ्तर के बाहर बंटे लड्डू
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर चुनाव के लिए मतगणना के बीच कांग्रेस पार्टी जश्न मनाना शुरू कर चुकी है। दिल्ली कांग्रेस के दफ्तर में मिठाई बंटने लगी हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता जगदीश शर्मा के साथ पार्टी के अन्य कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर लड्डू बांटते नजर आए।
हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के लिए सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हुई है। काउंटिंग शुरू होने के बाद शुरुआती रुझान भी आने लगे। बात हरियाणा की करें तो 90 विधानसभा वाले इस राज्य में रुझानों में कांग्रेस की सरकार सत्ता में वापसी करती दिख रही है।
Advertisement
हरियाणा की सत्ता में होगी कांग्रेस की वापसी?
खबर लिखे जाने तक हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में 84 सीटों पर शुरुआती रुझान सामने आए है। इसमें से 55 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही है। वहीं, BJP सीटों पर ही आगे है। इसके अलावा INLD-JJP ने दो-दो सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। अन्य भी दो सीटों पर आगे है।
जम्मू-कश्मीर में तगड़ी फाइट
वहीं, जम्मू-कश्मीर में शुरुआती रुझानों में BJP और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 90 में से 87 सीटों पर सामने आए रुझानों में BJP 29 सीटों पर तो वहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस 28 सीटों पर आगे है। इसके अलावा 15 सीटों पर कांग्रेस, पांच पर महबूबा मुफ्ती की PDP आगे चल रही है। 10 सीटों पर निदर्लीय उम्मीदवार आगे हैं। जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने गठबंधन में चुनाव लड़ा है।