Julana Election Result 2024: जुलाना से विनेश फोगाट बनी चैंपियन, कैप्टन योगेश को इतने वोटों से हराया
Vinesh Phogat Julana Election Result: हरियाणा की जुलाना विधानसभा सीट पर सबकी खास नजर है। पेरिस ओलंपिक 2024 में दिल टूटने के बाद स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने राजनीति में उतरने का फैसला किया और कांग्रेस ने उन्हें जुलाना सीट से उम्मीदवार बनाया।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Julana Election Result: जुलाना से जीतीं विनेश फोगाट
हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों में भले ही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है लेकिन जुलाना सीट से उनके लिए खुशी की खबर सामने आई है। विनेश फोगाट ने जुलाना में बाजी मार ली है। उन्होंने बीजेपी के कैप्टन योगेश कुमार को 6015 वोटों से हराया।
Julana Election Result 2024: विनेश फोगाट फिर निकलीं आगे
जुलाना विधानसभा सीट की जंग रोचक होते जा रही है। शुरुआती रुझानों में पिछड़ने के बाद विनेश फोगाट ने एक बार फिर बढ़त बना ली है और वो सबसे आगे चल रही हैं। दूसरे स्थान पर बीजेपी के कैप्टन योगेश कुमार हैं जो विनेश को कांटे की टक्कर दे रहे हैं।
Advertisement
Julana Election Result: जुलाना का चैंपियन कौन?
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के शुरुआती रुझान आने शुरू हो गए हैं। काउंटिंग की शुरुआत में जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे चल रही थीं, लेकिन अब बाजी पलट गई है। चुनाव आयोग ने सुबह 10 बजे जो आंकड़ा साझा किया है उसके अनुसार बीजेपी के प्रत्याशी कैप्टन योगेश कुमार आगे चल रहे हैं। ताजा जानकारी के मुताबिक कैप्टन योगेश को अब तक 14329 वोट मिले हैं और वो 2039 वोटों से विनेश फोगाट से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस उमीदवार विनेश फोगाट फिलहाल दूसरे नंबर पर हैं और रुझानों में उन्हें अब तक 12290 वोट मिले हैं। ये बताना जरूरी है कि ये आंकड़े चुनाव आयोग के डाटा के आधार पर सुबह 10 बजे तक के हैं और इसमें बदलाव की संभावना है।
Vinesh Phogat Julana Election Result: विनेश फोगाट पिछड़ीं
शुरुआत में कुछ देर तक आगे चलने के बाद विनेश फोगाट जुलाना विधानसभा सीट में पिछड़ गई हैं। इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने जो ताजा डाटा जारी किया है उसके अनुसार जुलाना सीट से बीजेपी के कपीतन योगेश सबसे आगे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस की विनेश फोगाट दूसरे नंबर पर हैं।
Advertisement
Vinesh Phogat Julana Election Result: शुरुआती रुझानों में आगे चल रही विनेश
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के रुझान आने शुरू हो गए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार जुलाना सीट से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट आगे चल रही हैं।