Advertisement

Updated April 21st, 2024 at 13:19 IST

चंडीगढ़ से BJP उम्मीदवार संजय टंडन को 'मोदी लहर' के सहारे जीत की उम्मीद

संजय टंडन को निवर्तमान सांसद किरण खेर के स्थान पर उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि कांग्रेस ने चंडीगढ़ में चुनावी मुकाबले के लिए मनीष तिवारी को उतारा है।

Reported by: Digital Desk
Chandigarh BJP candidate Sanjay Tandon
बीजेपी उम्मीदवार संजय टंडन | Image:Facebook
Advertisement

Sanjay Tandon: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चंडीगढ़ लोकसभा सीट से उम्मीदवार संजय टंडन ने कहा कि स्थानीय निवासी होना और ‘‘मजबूत मोदी लहर’’ उन्हें इस क्षेत्र में ‘‘भारी’’ जीत हासिल करने में मदद करेगी। टंडन ने पंजाब में लुधियाना और आनंदपुर साहिब से 2009 और 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ चुके कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘चंडीगढ़ को ऐसा व्यक्ति चाहिए जो उनमें से ही कोई हो और जो हर सुख-दुख में उनके साथ रहा हो।’’

भाजपा चंडीगढ़ में तिवारी को ‘‘बाहरी’’ नेता बताती रही है जबकि कांग्रेस नेता ने पलटवार करते हुए कहा है कि उनकी जड़ें स्थानीय हैं। चंडीगढ़ में 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए एक जून को मतदान होगा। मतगणना चार जून को होगी। छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल और जनसंघ के संस्थापक सदस्यों में से एक दिवंगत बलरामजी दास टंडन के पुत्र संजय टंडन (60) को निवर्तमान सांसद किरण खेर के स्थान पर उम्मीदवार बनाया गया है जबकि कांग्रेस ने चंडीगढ़ में चुनावी मुकाबले के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता तिवारी (58) को उतारा है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) का हिस्सा कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) इस बार गठबंधन में चंडीगढ़ से चुनाव लड़ रही हैं।

Advertisement

यहां मोदी की मजबूत लहर है- संजय टंडन

टंडन ने कहा, ‘‘यहां मोदी की मजबूत लहर है।’’ उन्होंने कहा कि जब भाजपा कार्यकर्ता प्रचार करते हुए लोगों के घरों में जाते हैं तो उनसे कहा जाता है, ‘साड्डा वोट मोदी नू’। उन्होंने कहा, ‘‘हम बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं।’’ टंडन ने दावा किया कि चंडीगढ़ के लोग उनके नामाकंन से उत्साहित हैं क्योंकि वह स्थानीय निवासी हैं और उनका लोगों से एक जुड़ाव है। उन्होंने ‘हमारा संजय टंडन’ नाम से एक चुनाव प्रचार अभियान शुरू किया है। पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट टंडन ने कहा, ‘‘मैं घर-घर तक जाऊंगा और यहां दिल से दिल का जुड़ाव होगा।’’

Advertisement

यह भी पढ़ें: विपक्ष हार के डर से संविधान बदलने की अफवाह फैला रहा है- अनुराग ठाकुर

तिवारी के इस बयान पर कि उनका जन्म और लालन-पालन चंडीगढ़ में हुआ, भाजपा नेता ने कहा कि यह चंडीगढ़ के लोग तय करेंगे कि कौन स्थानीय निवासी है और कौन नहीं। टंडन ने यहां ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘चंडीगढ़ को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उनमें से एक हो। चंडीगढ़ को ऐसे व्यक्ति की जरूरत है जो उनके लिए उपलब्ध रहे।’’

Advertisement

राजनीति समीकरण पर चलती है- टंडन

वह हिमाचल प्रदेश के लिए भाजपा के सह-प्रभारी भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-आप गठबंधन केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भाजपा के लिए कोई चुनौती पेश नहीं करता। उन्होंने कहा, ‘‘राजनीति गणित पर नहीं चलती बल्कि समीकरण पर चलती है।’’

Advertisement

(PTI की इस खबर में सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है)

Advertisement

Published April 21st, 2024 at 13:19 IST

आपकी आवाज. अब डायरेक्ट.

अपने विचार हमें भेजें, हम उन्हें प्रकाशित करेंगे। यह खंड मॉडरेट किया गया है।

Advertisement

न्यूज़रूम से लेटेस्ट

15 घंटे पहलेे
22 घंटे पहलेे
1 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
2 दिन पहलेे
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Whatsapp logo