जिन्होंने देश में इमरजेंसी लगाई, वो हार के डर से संविधान बदलने की अफवाह फैला रहे हैं- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सहयोगी दल भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन के बहाने सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं।

Anurag Thakur
Anurag Thakur | Image: ANI

Lok Sabha Election: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि कुछ नेता, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को पूर्ण बहुमत मिलने के डर से अफवाह फैला रहे हैं कि केंद्र की सत्तारूढ़ पार्टी संविधान बदल देगी।

सुजानपुर टीरा में आयोजित एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से बातचीत में ठाकुर ने कहा, ‘‘ यह विडम्बना है कि जिन्होंने देश में आपातकाल लगाया और संविधान में 62 बार संशोधन किया, वे अब दावा कर रहे हैं कि भाजपा संविधान बदल देगी।’’

हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार ने कहा कि जवाहरलाल नेहरू से लेकर राजीव गांधी तक सभी कांग्रेसी प्रधानमंत्रियों ने संविधान में संशोधन किया और उसका ‘अपमान’ किया। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सहयोगी दल भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आंदोलन के बहाने सत्ता में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यह है कि वे खुद भ्रष्ट हैं।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ लोकसभा चुनाव जीतेगी और लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाएगी।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: 'पहले चरण में कांग्रेस-सपा का हो गया सूपड़ा साफ', मथुरा में अमित शाह की दहाड़

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड