अपडेटेड 8 November 2025 at 00:08 IST
'160 से ज्यादा सीटों के साथ बनाएंगे सरकार', बिहार में पहले चरण की वोटिंग के बाद रिपब्लिक भारत से बोले अमित शाह
Amit Shah EXCLUSIVE: राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी के आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "राहुल गांधी बोलते रहें, हम सीमांचल को घुसपैठिया मुक्त कराएंगे। उनके आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं। कोई फर्क नहीं पड़ता। भारत में जो भारतीय नहीं है, उसको वोट का अधिकार नहीं होना चाहिए।"
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election, Amit Shah EXCLUSIVE: बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को ऐतिहासिक 64.66 फीसदी मतदान हुआ। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण में 122 सीटों पर होने वाली वोटिंग पर है, जो 11 नवंबर को होगी। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रिपब्लिक भारत (आर भारत) के साथ Exclusive बातचीत की है। उन्होंने बिहार के पूर्णिया में एक रोड शो के दौरान रिपब्लिक भारत से खास बातचीत करते हुए दावा किया, "हम 160 से ज्यादा सीटों के साथ यहां (बिहार) सरकार बनाने जा रहे हैं।"
भारत में जो भारतीय नहीं है, उसको वोट का अधिकार नहीं होना चाहिए - अमित शाह
बिहार में पहले चरण में बंपर वोटिंग पर अमित शाह ने कहा - महिला, युवा, किसान, अति पिछड़ा, दलित सभी ने एनडीए के पक्ष में वोट दिया। वहीं, राहुल गांधी के द्वारा वोट चोरी के आरोप पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, "राहुल गांधी बोलते रहें, हम सीमांचल को घुसपैठिया मुक्त कराएंगे। उनके आरोप लगाने से कोई फायदा नहीं। कोई फर्क नहीं पड़ता। भारत में जो भारतीय नहीं है, उसको वोट का अधिकार नहीं होना चाहिए।"
सीमांचल में घुसपैठियों के मुद्दे और हाल ही में बिहार में हुए SIR पर गृह मंत्री शाह ने कहा- एसआईआर के बाद भी हम घुसपैठियों को निकालने का काम (कार्यक्रम) करते रहेंगे। अमित शाह ने कहा, "हमने तो जानकी मंदिर बनाने का काम शुरू कर दिया है। 850 करोड़ रुपये की लागत से भव्य सीता माता का मंदिर बन रहा है। बिहार की जनता को तय करना है कि जानकी मंदिर बनाने वालों को वोट देना है या इसका विरोध करने वाले को।"
Advertisement
पहले चरण में 64.66% वोटिंग - चुनाव आयोग
गुरुवार 6 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग होने के बाद पटना में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले चरण का मतदान सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। अब तक 64 फीसदी से अधिक वोटिंग हुई है। वहीं, कुछ देर बाद अपडेटेड आंकड़ों के साथ भारत निर्वाचन आयोग ने बिहार में पहले चरण में हुई वोटिंग के आंकड़ों को अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया। इसमें पता चला कि बिहार में पहले चरण में कुल 64.66 प्रतिशत मतदान हुआ। यह मतदान प्रतिशत बिहार में विधानसभा चुनाव में अभी तक हुए मतदान प्रतिशत से सबसे अधिक है।
यहां देखें पूरा इंटरव्यू
Advertisement
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 00:08 IST