बिहार विधानसभा चुनाव 2025: दीघा विधानसभा के बूथ नंबर 203-204 में तकनीकी खराबी, 20 मिनट बाद भी तक वोटिंग ठप
दीघा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 203 और 204 पर एक अप्रत्याशित तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया 20 मिनट तक रुक गई।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bihar Voting : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग आज सुबह से जोर-शोर से शुरू हो गई है, लेकिन पटना साहिब के दीघा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 203 और 204 पर तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया 20 मिनट बाद भी शुरू नहीं हो सकी।
दीघा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 203 और 204 पर वोटर सुबह 7 बजे ही जुटने शुरु हो गए थे, लेकिन करीब 7 बजकर 20 मिनट पर भी मतदाता अपने वोट अधिकार का इस्तेमाल नहीं कर पाए। सुबह करीब 7 बजे मतदान शुरू होने के ठीक बाद, दीघा विधानसभा के इन दोनों बूथों पर EVM (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) में तकनीकी समस्या होने से ऐसा हुआ। जिससे मतदाता अपनी बारी का इंतजार करने के बावजूद वोट नहीं डाल पाए।
102 सीटों पर आज वोटिंग
बिहार चुनाव 2025 में कुल 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान हो रहा है, जिसमें पहले चरण के 102 सीटों पर आज वोटिंग है। ऐसी छोटी-मोटी तकनीकी दिक्कतें कभी-कभी सामने आती हैं। चुनाव आयोग ने सभी राजनीतिक दलों से अपील की है कि वे मतदाताओं को प्रोत्साहित करें और शांतिपूर्ण वोटिंग सुनिश्चित करें।
बिहार के चुनावी मुद्दे
आज इन जिलों में मतदान
पहले चरण से तय होगा बिहार का भविष्य
बिहार में 18 जिलों की 121 सीटों पर हो रहे पहले चरण के मतदान में 1314 प्रत्याशी मैदान में हैं। पहले चरण में 3.75 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, जिसमें 1192 पुरुष और 122 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। 121 सीटों में 102 सामान्य और 19 आरक्षित सीटें हैं। पहले चरण में 14 मंत्रियों, 3 दलों के प्रदेश अध्यक्ष और एक दर्जन पूर्व मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं।
Advertisement
(Note: यह एक ब्रेकिंग स्टोरी है। अधिक जानकारी के साथ अपडेट हो रही है)