LIVE BLOG

Vaishali Election Results: कड़ी मशक्कत के बाद राघोपुर सीट बचाने में कामयाब रहे तेजस्वी यादव, 14532 मतों से जीते

Bihar Vidhan Sabha Election LIVE UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।

Follow : Google News Icon  
Vaishali Election Result Updates
Vaishali Election Result Updates | Image: Republic

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को नतीजे आ गए हैं। जनता ने एक बार फिर से नीतीश कुमार को ही मौका दिया है। बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन ने को बड़ी जीत मिली है। तो वहीं महागठबंधन में तेजस्वी की RJD और कांग्रेस जैसी पार्टियां को निराशा हाथ लगी। 

 

 


तेजस्वी यादव राघोपुर से पीछे

RJD नेता तेजस्वी यादव 11/30 राउंड की गिनती के बाद राघोपुर से 4829 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।


राघोपुर सीट से तेजस्वी बड़े मार्जिन से पिछड़े, महुआ से तेज प्रताप भी पीछे

वैशाली विधानसभा की राघोपुर और महुआ सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प देखने को मिला। लालू के दोनों बेटे अपनी-अपनी सीट बचाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। तेज प्रताप की हार तो लगभग तय है। महुआ विधानसभा सीट से LJP(रामविलास) के संजय कुमार सिंह 34541 सीटों से आगे चल रहे हैं। 


Advertisement

वैशाली विधानसभा की 8 सीटों पर अब तक कौन आगे

हाजीपुर- हाजीपुर सीट पर BJP प्रत्याशी अवधेश सिंह 44084 सीटों से आगे 
राघोपुर- राघोपुर सीट पर 28831 वोटों से तेजस्वी यादव आगे 
लालगंज- BJP प्रत्याशी संजय कुमार सिंह 43525 सीटों से आगे
वैशाली -वैशाली सीट पर  JDU उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल 33,377 वोटों से आगे
महुआ- महुआ सीट से LJP(रामविलास) के संजय कुमार सिंह आगे, तेज प्रताप पीछे
राजा पाकर (एससी)- राजा पाकर से JDU प्रत्याशी महेंद्र राम 33936 वोटों से आगे
महनार- महनार सीट पर JDU प्रत्याशी उमेश सिंह कुशवाहा 23299 वोटों से आगे
पातेपुर(एससी)- पातेपुर सीट पर लखेन्द्र कुमार रौशन 33030 वोटों से आगे


हाजीपुर सीट पर BJP आगे

वैशाली विधानसभा के हाजीपुर सीट पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक के मतगणना में BJP प्रत्याशी अवधेश सिंह 44084 सीटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, RJD के देव कुमार चौरसिया 34059 वोटों पर पीछे चल रहे हैं। 


Advertisement

वैशाली सीट पर JDU के सिद्धार्थ पटेल आगे

वैशाली सीट पर वोटों की गिनती जारी है। अब तक के मतगणना में JDU उम्मीदवार सिद्धार्थ पटेल 33,377 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं,  RJD उम्मीदवार अजय कुमार कुशवाहा 7545 से अधिक वोटों के अंतर से पीछे हैं। 


राघोपुर सीट से तेजस्वी पीछे

लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे और RJD उम्मीदवार तेजस्वी यादव राघोपुर सीट से पीछे चल रहे हैं। #BiharElection2025 | 4/30 राउंड की गिनती के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव राघोपुर से 3016 वोटों के अंतर से पीछे चल रहे हैं। इस सीट से भाजपा के उम्मीदवार सतीश कुमार आगे चल रहे हैं।


जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के समर्थक पटना स्थित जेडीयू कार्यालय के बाहर जश्न मना रहे हैं। जेडीयू नेता छोटू सिंह ने कहा, "हम नीतीश कुमार को बधाई देते हैं। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विजयी बनाया है। हम यहीं होली, दिवाली मनाएंगे।"


महुआ से तेज प्रताप यादव पीछे

महुआ सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है। अभी तक के मतगणना में महुआ सीट पर लालू के बेटे तेज प्रताप पीछे चल रहे हैं। इस बार तेज प्रताप अपनी नई पार्टी जनशक्ति जनता दल (JJD) के टिकट पर चुनाव लड़ा था। ॉ

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ


चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

 चुनाव आयोग के शुरुआती रुझानों के अनुसार, भाजपा 20, RJD 6, LJPRV 3, JD(U) 15 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे चल रही है। मतगणना जारी है।


कुल 64.66 प्रतिशत पड़े थे वोट

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 64.66 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है।


वैशाली में कांटे की टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए दो चरणों में हुई वोटिंग के बाद आज 14 नवंबर को नतीजे आएंगे। वैशाली की 8 सीटों पर कांटे की टक्कर है। वैशाली लोकसभा सीट के अंतर्गत आने वाली विधानसभा सीट है। 

Published By :
Rupam Kumari

पब्लिश्ड