अपडेटेड 14 November 2025 at 18:05 IST
Bihar Election Result 2025: NDA की जीत के बाद बिलबिलाए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद, कहा- लोकतंत्र में इतना बड़ा भ्रष्टाचार...
Bihar Election Result 2025: सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें पुरुषों से अधिक बिहार की महिलाओं का मतदान प्रतिशत रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.8 फीसदी रहा, जबकि महिलाओं का मतदान 71.6 फीसदी रहा है।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा की कुल 243 सीटों पर हुई वोटिंग के आज नतीजे आ रहे हैं। अभी तक की नतीजों और रुझानों से यह साफ हो चुका है कि प्रदेश में एक बार फिर से एनडीए की सरकार आ रही है। वहीं, महागठबंधन को अब अगले चुनाव का इंतजार करना होगा।
इस बीच अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने बिहार में एनडीए को मिल रही भारी जीत को निशाने पर लिया है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में इससे बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। यहां बता दें कि बिहार में अवधेश की पार्टी सपा किसी भी सीट पर चुनाव तो नहीं लड़ी है लेकिन उन्होंने महागठबंधन को अपना समर्थन दिया है। सपा मुखिया अखिलेश यादव के अलावा अवधेश प्रसाद भी चुनाव के दौरान बिहार आए थे और महागठबंधन के पक्ष में रोड शो किया था।
लोकतंत्र में इससे बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ- सपा सांसद अवधेश प्रसाद
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, अयोध्या में सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बिहार में एनडीए की जीत को भ्रष्टाचार बताया है।
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने बिहार में NDA द्वारा बहुमत का आंकड़ा पार करने पर कहा, “जिस समय चुनाव की घोषणा हुई थी, उस समय पूरे प्रदेश में आचार संहिता लागू हुई थी। उस वक्त भाजपा ने 10 हजार रुपए महिलाओं के खातों में जमा करवाए थे।”
उन्होंने आगे कहा, "लोकतंत्र में इससे बड़ा भ्रष्टाचार कभी नहीं हुआ। बड़े पैमाने पर लाखों वोट काटे गए थे... बहुत बड़े संघर्ष की आवश्यकता है।"
Advertisement
पुरुषों से अधिक महिलाओं ने की ऐतिहासिक वोटिंग
विभिन्न नेताओं के द्वारा इस चुनाव में बिहार की महिलाओं की बात की जा रही है। यहां बता दें कि बिहार चुनाव इस बार आधी आबादी यानी महिलाओं की भूमिका के लिए भी यादगार रहा। पहली बार ऐसा हुआ है कि 1951 के बाद ऐतिहासिक वोटिंग प्रतिशत रहा है। बिहार की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान का प्रतिशत 66.91 फीसदी रहा है।
सबसे बड़ी बात यह रही कि इसमें पुरुषों से अधिक बिहार की महिलाओं का मतदान प्रतिशत रहा है। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पुरुष मतदाताओं का मतदान प्रतिशत 62.8 फीसदी रहा, जबकि महिलाओं का मतदान 71.6 फीसदी रहा है।
Advertisement
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 18:05 IST