Bihar Election Result 2025: जहां हुई दुलारचंद यादव की हत्या, उस मोकामा सीट पर अनंत सिंह की प्रचंड जीत; जानिए किसे कितने वोट मिले

Mokama Vidhan Sabha Election result 2025 : साल 2005 में अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ा और वह पहली बार विधायक बनें। 2005 में बिहार में दो बार विधानसभा के चुनाव हुए थे और दोनों ही बार मोकामा से अनंत सिंह ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

Mokama Vidhan Sabha Election result 2025
अनंत सिंह और इनसेट में दुलारचंद यादव (फाइल फोटो) | Image: Republic/Social Media

Mokama Vidhan Sabha Election Result 2025: आज का दिन बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे का दिन है। प्रदेश में वोटों की गिनती के साथ ही यह तय दिख रहा है कि एक बार फिर से बिहार में एनडीए की सरकार बनने जा रही है। इस चुनाव में प्रदेश की जनता ने एनडीए को प्रचंड जीत दी है। इस बीच पूरे चुनाव भर चर्चा में रहे पटना के विधानसभा क्षेत्र और बाहुबली अनंत सिंह का इलाका मोकामा की हम यहां बात कर रहे हैं।

जी हां, एक बार फिर से 178 मोकामा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए की ओर से जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह को प्रचंड जीत मिली है। वे अब छठवीं बार मोकामा के विधायक बन रहे हैं। बता दें कि मोकामा में कुछ दिन पहले चुनाव प्रचार के दौरान हुई झड़प में जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अनंत सिंह को भी आरोपी बनाया गया था, जिसके बाद मोकामा में वोटिंग से पहले ही अनंत सिंह को जेल जाना पड़ा। लेकिन उन्होंने इस बार जेल से ही मोकामा की विधानसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल की है।

अनंत सिंह को मिले कुल 91416 वोट

भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जदयू के प्रत्याशी अनंत सिंह को कुल 91,416 वोट मिले हैं। उन्होंने राजद की वीणा देवी को कुल 28,206 वोटों से हराया है। राजद की प्रत्याशी को कुल 63,210 मत मिले हैं। वहीं, तीसरे स्थान पर जन सुराज के प्रियदर्शी पीयूष रहे हैं। उन्हें 19, 365 वोट मिले हैं। अनंत सिंह से पीयूष को मिली हार की बात करें तो इन्हें 72 हजार से अधिक वोटों से हार मिली है।

मोकामा विधानसभा चुनाव के लिए कुल 26 राउंड में वोटों की गिनती हुई है और लगभग शुरू से ही अनंत सिंह आगे दिख रहे थे और अंत तक एक बहुत बड़े मार्जिन को बनाते हुए इस चुनाव में उन्होंने जीत हासिल कर ली है।

Advertisement
Mokama Vidhan Sabha Election result 2025: अनंत सिंह की जीत (Image- ECI)

मोकामा से 2005 में अनंत सिंह बने पहली बार विधायक

वर्ष 2005 में अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा से चुनाव लड़ा और वह पहली बार विधायक बनें। 2005 में बिहार में दो बार विधानसभा के चुनाव हुए थे और दोनों ही बार मोकामा से अनंत सिंह ने जदयू के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत हासिल की थी।

साल 2010 में अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार चुनाव जीता और विधायक बनकर जीत की हैट्रिक लगाई।

Advertisement

2015 में मोकामा सीट से निर्दलीय अनंत सिंह की हुई थी जीत

अब बात 2015 विधानसभा चुनाव की करते हैं। हत्या करने, हत्या की कोशिश आदि समेत कई गंभीर आरोप लगने के कारण अनंत सिंह को जदयू ने टिकट नहीं दिया। इन आरोपों में अनंत सिंह जेल में बंद थे। लेकिन कहा जाता है कि मोकामा अनंत सिंह का गढ़ है और इसको उन्होंने 2015 के चुनाव में जेल से निर्दलीय चुनाव लड़कर साबित भी कर दिया। 
जी हां, टिकट नहीं मिलने पर अनंत सिंह ने 2015 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय दावा ठोका और जदयू के नीरज सिंह को 18 हजार से अधिक वोटों से हरा दिया।

मोकामा 2020 विधानसभा चुनाव

अब बात करते हैं वर्ष 2020 में मोकामा में हुए विधानसभा चुनाव की। इस चुनाव में अनंत सिंह ने राजद के टिकट पर चुनाव लड़ा था। उन्होंने इस चुनाव में जदयू के राजीव लोचन नारायण सिंह को करीब 35 हजार से अधिक वोटों से हराया था।

अब 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह एक बार फिर से जदयू के टिकट पर मोकामा से चुनावी मैदान में थे। इस चुनाव में उन्होंने 28206 वोटों से जीत हासिल की है।

ये भी पढ़ें - Bihar Election Result 2025: मोदी-नीतीश की आंधी में बुझ गया RJD का लालटेन, तेजस्वी यादव, तेज प्रताप सब उड़े; कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड