LIVE BLOG

Sheikhpura Election 2025 Live Updates: शेखपुरा से JDU के रणधीर कुमार सोनी सबसे आगे, जानिए बाकी सीटों का हाल

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।

Follow : Google News Icon  
Sheikhpura bihar vidhan sabha election result 2025 live updates bjp jdu rjd congress news
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 | Image: Republic

Sheikhpura Vidhan Sabha Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

यह जरूर पढ़ें: Bihar Election Result 2025 ECI LIVE: बिहार चुनाव में NDA की शानदार बढ़त, आंकड़ा डबल सेंचुरी के करीब, महागठबंधन का सूपड़ा साफ


Bihar Chunav 2025: चल रही है कड़ी टक्कर

Bihar Election Counting : JDU से रणधीर कुमार सोनी 16490 से सबसे आगे हैं। 


Barbigha Vidhan Sabha Election 2025: बरबीघा सीट पर कौन आगे?

Barbigha Election Result 2025: बरबीघा से दूसरे राउंड में JDU ने बढ़त बना ली है। जेडीयू प्रत्याशी डॉ. कुमार पुष्पंजय 28459 वोटों से आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के त्रिशूलधारी सिंह बने हुए हैं। 


Advertisement

Sheikhpura Election 2025: शेखपुरा सीट पर कौन है आगे?

Bihar Election Result Counting Time: शेखपुरा विधानसभा सीट पर तीसरे राउंड के नतीजों में जदयू के रणधीर कुमार सोनी ने 4133 वोटों से आगे हैं। वहीं आरजेडी के विजय कुमार दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। जनसुराज के राजेश कुमार तीसरे नंबर पर हैं। अब तक उन्हें 1435 वोट मिले हैं।


Sheikhpura Election 2025 Votes: शेखपुरा सीट का 2020 का रिजल्ट

Bihar Election Result Date 2025: शेखपुरा जिले की 2 सीटों पर गिनती जाती हो चुकी है। 2020 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर RJD पार्टी के उम्मीदवार विजय कुमार विजयी हुए। इस सीट पर विजय कुमार को कुल 56365 वोट मिले थे। RJD उम्मीदवार ने इस सीट पर -76685 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। 


Advertisement

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Election 2025 Result Live: 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।

Published By:
 Sujeet Kumar

पब्लिश्ड