Bihar Election: चुनाव से पहले RJD का बड़ा एक्शन, कई पूर्व बागी विधायकों समेत 27 नेताओं को पार्टी से निकाला - FULL LIST
Bihar Election 2025, RJD: राजद ने जिन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें कई विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इनमें परसा के विधायक छोटे लाल राय, गोविंदपुर के विधायक मो. कामरान का भी नाम शामिल हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bihar Election 2025, RJD: भाजपा और जदयू के बाद अब बिहार की विपक्षी पार्टी राजद ने अपने कुछ बागी नेताओं के प्रति बड़ी कार्रवाई की है। मिली जानकारी के अनुसार, लालू यादव और तेजस्वी यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद/RJD) ने करीब 27 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
बिहार में मतदान से पहले राजद ने दल विरोधी आचरण समेत अन्य आरोप को लगाते हुए पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष समेत करीब 27 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। राजद ने इसकी जानकारी आज 27 अक्टूबर को एक कार्यालय आदेश जारी कर दी है। हम यहां आपको पूरी लिस्ट भी दिखा रहे हैं, जिसमें सभी 2 निष्कासित राजद के नेताओं के नाम हैं।
राजद से 27 नेताओं का छह वर्षों के लिए निष्कासन
राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा जारी कार्यालय आदेश में कहा गया है - बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवारों के विरूद्ध निम्नलिखित पार्टी के साथियों के द्वारा निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में या राष्ट्रीय जनता दल के अधिकृत उम्मीदवार के विरूद्ध दल विरोधी आचरण, क्रियाकलाप एवं प्रतिकूल सक्रिय गतिविधियों करने के बारे में पार्टी के राज्य मुख्यालय को प्राप्त अधिकृत सूचना के आधार पर पार्टी के निम्नलिखित नेताओं / कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय जनता दल की प्राथमिक सदस्यता से छह वर्षों के लिए निष्कासित किया जाता है।
निष्कासित नेताओं में ये विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल
राजद ने जिन नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की है, उनमें कई विधायक और पूर्व विधायक भी शामिल हैं। इनमें परसा के विधायक छोटे लाल राय, गोविंदपुर के विधायक मो. कामरान का भी नाम शामिल हैं। इनके अलावा निर्दलीय चुनाव लड़ने वाली परिहार की रितू जायसवाल को भी पार्टी से निकाल दिया है।
Advertisement
पूर्व विधायकों की लिस्ट में कटिहार से राम प्रकाश महतो, मुजफ्फरपुर से अनिल सहनी, बड़हरा से सरोज यादव और नरपतगंज से अनील यादव के भी नाम शामिल हैं।
14 नवंबर 2025 को आएंगे चुनाव के नतीजे
बिहार विधानसभा में कुल 243 सीटें हैं, जिनके लिए वोटिंग कुल 2 चरणों में होगी। प्रदेश में पहले चरण का चुनाव गुरुवार 6 नवंबर 2025 को होगा। दूसरे चरण का चुनाव मंगलवार 11 नवंबर 2025 को होगा। पहले फेज में कुल 121 सीटों के लिए वोटिंग होगी वहीं, दूसरे फेज में कुल 122 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होगी।
इसके नतीजे 14 नवंबर 2025 दिन शुक्रवार को आएंगे।