अपडेटेड 9 October 2025 at 16:23 IST
Bihar Election: प्रशांत किशोर ने रितेश पांडे पर लगाया दांव, भोजपुरी स्टार सिंगर करगहर से ठोकेंगे ताल, पहले PK के लड़ने की थी चर्चा
Bihar Election: करगहर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां जनता के मुद्दे और खासकर के स्थानीय मुद्दे काफी चर्चा में होते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी वर्ष 2020 में यहां से कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्र ने जीत हासिल की थी। उन्होंने तत्कालीन विधायक और जदयू के बशिष्ठ सिंह को 4 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election, Ritesh Pandey: बिहार में चुनाव के लिए बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया था। उसके अनुसार, बिहार में कुल 243 सीटों के लिए दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में चुनाव होना है। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
मतदान की तारीखों के ऐलान होने के बाद अब बिहार में विभिन्न पार्टियों के द्वारा सीट बंटवारे को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इस बीच बिहार की नई नवेली जन सुराज पार्टी ने अपने 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। इसमें भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार सिंगर रितेश पांडे का भी नाम शामिल है। यहां बता दें कि जन सुराज का चुनाव चिन्ह ‘स्कूल का बस्ता’ है।
रितेश उस सीट से चुनाव लड़ने वाले हैं, जिस सीट से कभी जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के चुनाव लड़े जाने की बात कही जा रही थी। खैर प्रशांत किशोर ने जानकारी दी है कि वह खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे, लेकिन उनकी पार्टी की ओर से उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोकेंगे।
करगहर विधानसभा सीट से रितेश पांडे लड़ेंगे चुनाव
जन सुराज ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। पार्टी ने करगहर विधानसभा सीट से भोजपुरी के स्टार सिंगर रितेश पांडे को टिकट दिया है। रितेश बीते दिनों ही जन सुराज में शामिल हुए थे।
Advertisement
करगहर विधानसभा सीट की बात करें तो यह बिहार के रोहतास जिले में पड़ती है, जो सियासी एंगल से बहुत ही खास सीट मानी जाती है। करगहर विधानसभा, कराकाट लोकसभा के अंदर आता है। सांसद के चुनाव में काराकाट से भोजपुरी के स्टार सिंगर पवन सिंह निर्दलीय चुनाव लड़े थे, हालांकि उनकी हार हुई थी।
पिछले तीन चुनावों में करगहर विधानसभा सीट से कौन जीता?
करगहर विधानसभा सीट की बात करें तो यहां जनता के मुद्दे और खासकर के स्थानीय मुद्दे काफी चर्चा में होते हैं। पिछले विधानसभा चुनाव यानी वर्ष 2020 में यहां से कांग्रेस के संतोष कुमार मिश्र ने जीत हासिल की थी। उन्होंने तत्कालीन विधायक और जदयू के बशिष्ठ सिंह को 4 हजार से अधिक वोटों से हराया था।
Advertisement
साल 2015 में इस सीट से जदयू के बशिष्ठ सिंह ने जीत दर्ज की थी और विधायक बने थे। वहीं, 2010 में करगहर विधानसभा सीट से जदयू के रामधनी सिंह चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्होंने तब लोजपा के शिवशंकर कुशवाहा को हराया था।
अब इस बार देखना होगा कि करगहर विधानसभा की जनता किसको अपना विधायक चुनती है और सेवा का मौका देती है।
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 16:18 IST