अपडेटेड 9 October 2025 at 15:36 IST
Bihar Election: प्रशांत किशोर ने दोनों गठबंधन की बढ़ाई टेंशन, कर दिया बड़ा ऐलान; इतनी सीटों पर जन सुराज पार्टी लड़ेगी चुनाव
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर के पहले राघोपुर या करगहर से लड़ने की चर्चा चल रह थी। मगर अब उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर AAP के बाद अब प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली सूची में 51 उम्मीदवारों का नाम है। पहली सूची जारी करने से ठीक कुछ देर पहले ही पार्टी के मुखिया पीके ने यह ऐलान किया कि वो खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी को 243 सीटों पर ठीक से लड़ाने के लिए वो खुद चुनाव नहीं लड़ेंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में प्रशांत किशोर के पहले राघोपुर या करगहर से लड़ने की चर्चा चल रह थी। मगर अब उन्होंने ऐलान कर दिया कि वो अब चुनाव नहीं लड़ेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, पार्टी के नेता आरसीपी सिंह, यदुवंश गिरि की मौजूदगी में उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की गई। मगर इस दौरान प्रशांत किशोर मौजूद नहीं थे।
जन सुराज ने जारी की उम्मीदवारी की पहली सूची
जन सुराज ने अगामी बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की सूची जारी की है। पार्टी ने उम्मीदवारों के चयन में जातिगत संतुलन का विशेष ध्यान रखा है। सूची में 7 अनुसूचित जाति, 17 अति पिछड़ा वर्ग, 11 पिछड़ा वर्ग, 8 अल्पसंख्यक और 8 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं। जनसुराज दल के नेता प्रशांत किशोर पिछले दो वर्षों से बिहार में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
51 उम्मीदवारों की सूची:
बाल्मीकि नगर: दृढ़ नारायण प्रसाद
लोरिया: सुनील कुमार
सुरसंड: उषा किरण
ढाका: एलबी प्रसाद
बेनीपट्टी: मो. परवेज आलम
निर्मली: राम प्रवेश यादव
सिकटी: रागी बबलू
प्राणपुर: कुणाल निषाद
आलमनगर: सुबोध सुमन
सहरसा: किशोर कुमार मुन्ना
सिमरी बख्तियारपुर: सुरेंद्र यादव
महिषी: शमीम अनवर
दरभंगा: आरके मिश्रा
केवटी: बिल्टू सहनी
मुजफ्फरपुर: एके दास
गोपालगंज: डॉ. शशि शेखर सिन्हा
भोरे: प्रीति किन्नर
रघुनाथपुर: राहुल कीर्ति सिंह
दारौंदा: सत्येंद्र यादव
मांझी: वाई बी गिरी
छपरा: जेपी सिंह
परसा: मुसाफिर महतो
सोनपुर: चन्दनलाल मेहता
कल्याणपुर: रामबालक पासवान
मोरवा: जागृति ठाकुर (कर्पूरी ठाकुर के परिवार से)
खगड़िया: जयंती पटेल
बेलदौर: गजेंद्र सहनी
परबत्ता: विनय वरुण
बेलहर: बृजकिशोर पंडित
अस्थावां: लता सिंह
कुम्हरार: केसी सिन्हा
आरा: विजय गुप्ता
चेनारी: नेहा कुमारी नटराज
करगहर: रीतेश पांडे
गोह: सीताराम दुखारी
नबीनगर: अर्चना चंद्रा
इमामगंज: डॉ. अजीत कुमार
बोधगया: लक्ष्मण मांझी
Advertisement
बिहार में कब है चुनाव?
बता दें कि बिहार की 243 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को होगा, जिसमें 121 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा, जिसमें 122 सीटों पर मतदान होगा।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 9 October 2025 at 15:36 IST