अपडेटेड 11 September 2025 at 20:58 IST
Bihar: चुनाव से पहले करप्शन पर सियासी पारा हाई, PK का RJD पर हमला, कहा- नीतीश अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं तो तेजस्वी यादव दुर्योधन
Bihar News: बिहार के चंपारण में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करें हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "अगर नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं तो तेजस्वी यादव दुर्योधन हैं।"
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar News: बिहार में इस साल के आखिरी में विधानसभा का चुनाव होना है। इसको लेकर प्रदेश की सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां जोरों पर कर दी हैं। इस बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी जारी है। जी हां, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने भाजपा पर भ्रष्टाचार को लेकर निशाना साधा है। एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग करते हुए, हर जगह सरकारी मशीनरी का अवैध इस्तेमाल करते हुए सुनियोजित, पूर्व निर्धारित और संगठित ढंग से अपने कमजोर बूथों पर वोट की भारी चोरी करती है! पूरा भ्रष्ट सरकारी तंत्र भाजपा को इसमें मदद करता है!
यह सिद्ध किया जा चुका है!
इससे पहले तेजस्वी की पार्टी आरजेडी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा था कि बिहार के लोग 20 साल के खटारा सरकार के अहंकार, भ्रष्टाचार और दुराचार से तंग आ चुके हैं! वहीं, तेजस्वी के इस आरोप पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (PK) और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने तरीके से हमला और पलटवार किया है। प्रशांत किशोर ने तो तेजस्वी यादव को अपराध और भ्रष्टाचार का दुर्योधन तक कह दिया है।
अगर नीतीश अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं तो तेजस्वी दुर्योधन - प्रशांत किशोर
बिहार के चंपारण में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करें हुए जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने राजद नेता तेजस्वी यादव के बयान पर कहा, "अगर नीतीश कुमार अपराध और भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह हैं तो तेजस्वी यादव दुर्योधन हैं। तेजस्वी यादव और लालू यादव ने ही तो इस राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार को समाज का भाग बनाया, 15 साल बिहार को गर्त में पहुंचाया।" उन्होंने आगे कहा, "बिहार की एक-एक जनता जानती है कि इनसे(राजद) ज्यादा भ्रष्ट और आपराधिक प्रवृत्ति वाले कोई और नेता बिहार में नहीं आए... तेजस्वी यादव का अपराध और भ्रष्टाचार पर बोलना ऐसा है जैसे शेर लोगों को शाकाहारी होने की शिक्षा दे।"
लालू यादव के राज में जो जंगलराज था, उसे ये छुपा नहीं सकते - गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से भी तेजस्वी यादव के साथ उनके पिता और राजद सुप्रीमो लालू यादव को निशाने पर लिया है। बेगुसराय में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "इन्हें(तेजस्वी यादव) अपने पिता की याद आती है। जो लालू यादव के राज में होता था।" उन्होंने आगे कहा, "नीतीश कुमार सरकार में आज तक न भ्रष्टाचार का आरोप लगा और न नौकर के बदले जमीन लेने का आरोप लगा। तेजस्वी यादव चाहते हैं कि झूठ बोलकर सच को छुपा दें। लालू यादव के राज में जो जंगलराज था, उसे ये छुपा नहीं सकते।"
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 20:58 IST