अपडेटेड 3 November 2025 at 12:36 IST
Bihar Election: 'INDI गठबंधन में तीन बंदरों पप्पू, टप्पू और अप्पू की जोड़ी', बिहार के दरभंगा में बोले CM योगी; RJD पर जमकर बरसे
CM Yogi Adityanath rally in Darbanga: बिहार के दरभंगा में चुनावी रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने INDI गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन के तीन बंदरों की जोड़ी है, ये बिहार में खानदानी माफियाओं को गले लगाकर सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election 2025: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज (3 नवंबर) को बिहार के दौरे पर हैं। बिहार चुनाव के लिए वो ताबड़तोड़ रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। दरंभगा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी INDI गठबंधन पर जमकर निशाना साधते नजर आए। उन्होंने कहा कि INDI गठबंधन में तीन बंदरों पप्पू, टप्पू और अप्पू की जोड़ी ने बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम किया है।
दरभंगा में गरजे सीएम योगी
यूपी के मुख्यमंत्री दरभंगा जिले की केवटी में चुनावी जनसभा को संबोधित करते नजर आए। उन्होंने कहा कि आपने गांधी जी के तीन बंदर के बारे में सुना होगा। गांधी जी ने उन्हें उपदेश दिया था बुरा मत देखो, बुरा मत सुनो, बुरा मन बोलो। आज INDI गठबंधन के तीन और बंदर आ गए। ये तीन बंदर पप्पू, टप्पू और अप्पू हैं।
सीएम योगी ने आगे कहा कि पप्पू सच बोल नहीं सकता, अच्छा बोल नहीं सकता। टप्पू अच्छा देख नहीं सकता और अप्पू सच सुन नहीं सकता। इन लोगों को NDA सरकार के द्वारा किए गए विकास दिखाई नहीं दे रहे। ये उसके बारे में बोल नहीं सकते, देख नहीं सकते और सुन नहीं सकते, इसलिए दुष्प्रचार कर रहे हैं।
'बिहार की सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे'
उन्होंने कहा कि आपने देखा होगा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी जब भी कहीं जाते हैं भारत के खिलाफ बोलते हैं, भारत को अपमानित करते हैं। विदेशी आक्रांताओं को महामंडित करते हैं। ये INDI गठबंधन के तीन बंदरों की जोड़ी हैं, ये बिहार में खानदानी माफियाओं को गले लगाकर सुरक्षा में सेंध लगाने का काम कर रहे हैं।
Advertisement
'ये लोग बिहार में जाति को जाति से लड़ाते थे'
सीएम योगी ने कहा कि क्या हुआ RJD की सरकार के समय... तब यहां बिहार के अंदर 70 से अधिक नरसंहार की घटनाएं हुई थीं। इन्होंने जातीय संगठन खड़े किए थे। बिहार में जाति को जाति से लड़ाते थे। पर्व और त्योहार नहीं होने देते थे। बेटियां असुरक्षित, व्यापारी असुरक्षित, नौजवान के जीवन के साथ खिलवाड़, कट्टा-बंदूक लेकर बिहार की पूरी व्यवस्था को इन्होंने धूमिल करने का काम किया था। ये वही लोग है जो आपको जाति के नाम पर बांटते हैं, घुसपैठियों को आमंत्रित करते हैं, आपकी आस्था के साथ खिलवाड़ करते हैं और फिर राष्ट्रीय सुरक्षा पर सेंध लगवाने का काम करते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश में माफियाओं की छाती पर बुलडोजर चलाया है। आज उत्तर प्रदेश माफियाविहीन हो चुका है। आज उत्तर प्रदेश अपराध से मुक्त हो चुका है। आज यूपी में अब चंगा हैं, UP में अब कोई दंगा नहीं होता हैं क्योंकि माफियों को पता हैं कि जो दंगा करेगा उसका सब कुछ चला जाएगा और उससे गरीबों का विकास किया जाएगा। जो विकास में अवरुद्ध पैदा करता है उससे पैदा नहीं होने देना है। ये राम राज्य बिहार के लिए बहुत जरूरी हैं। ये तभी होगा, जब NDA विजयी होगा।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 3 November 2025 at 12:36 IST