अपडेटेड 14 November 2025 at 00:00 IST
Bihar Election Result 2025: बिहार में किसकी बनेगी सरकार? आज दोपहर तक तस्वीर हो जाएगी साफ, रिपब्लिक भारत पर देखिए सबसे सटीक कवरेज
Bihar Election Result 2025: 14 नवंबर 2025 यानी आज सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी। भारत निर्वाचन आयोग के तहत मतगणना 243 रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) द्वारा की जाएगी, जहां सुरक्षा का पुख्ता इंतजार रखा जाएगा।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा 2025 चुनाव के नतीजे पर पूरे भारत की निगाहें टिकी हुई हैं। बिहार की कुर्सी पर अगले 5 सालों के लिए कौन बैठता है यह आज यानी 14 नवम्बर को तय हो जाएगा। दो चरणों में हुए मतदान में 66 प्रतिशत से अधिक वोटिंग दर्ज की गई। वोटिंग प्रतिशत को देखते हुए 2025 चुनाव को ऐतिहासिक चुनाव बताया गया है।
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक 14 नवंबर 2025 को सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी। आयोग के निर्देशों के अनुसार, डाक मतपत्रों की गिनती सबसे पहले शुरू होगी, उसके बाद सुबह 8:30 बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। मतगणना के दौरान 243 रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) मौजूद होंगे। मतगणना के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजार भी रखा जाएगा।
सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक 14 नवंबर 2025 को सुबह 8:00 बजे मतगणना शुरू होगी। आयोग (ECI) के निर्देशों के अनुसार पहले डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी, उसके बाद सुबह 8:30 बजे ईवीएम की गिनती शुरू होगी। डाक मतपत्रों की गिनती आरओ/एआरओ द्वारा उम्मीदवारों या उनके मतगणना एजेंटों की उपस्थिति में की जाएगी।
18,000 से अधिक एजेंट निगरानी करेंगे
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक बिहार विधानसभा 2025 चुनाव के मतगणना के दौरान उम्मीदवारों द्वारा नियुक्त 18,000 से ज़्यादा मतगणना एजेंट भी मतगणना प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। ECI के मुताबिक 4,372 मतगणना टेबल लगाई गई हैं, जिनमें प्रत्येक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक एक मतगणना सहायक और एक माइक्रो-ऑब्जर्वर तैनात होंगे।
Advertisement
243 रिटर्निंग अधिकारियों द्वारा निगरानी
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के मुताबिक मतगणना 243 मतगणना पर्यवेक्षकों और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की उपस्थिति में 243 रिटर्निंग अधिकारियों (आरओ) द्वारा की जाएगी। उम्मीदवारों और उनके मतगणना एजेंटों की उपस्थिति में, पर्चियों का ईवीएम के परिणामों से मिलान किया जाता है।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 मतगणना के दौरान सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम का भी ध्यान रखा गया है। खबरों के अनुसार मतगणना को देखते हुए बिहार पुलिस के साथ-साथ केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) जवानों की तैनाती पूरे राज्य में है। खबरों के मुताबिक मतगणना के दौरान कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए बिहार में सुरक्षा बालों की 106 कंपनिया ड्यूटी में लगाई गई हैं।
Advertisement
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 00:00 IST