Bihar Election: NDA में सीट शेयरिंग पर मांझी फंसाएंगे पेंच? ऐलान से पहले HAM ने क्यों कहा अभी सारे विकल्प खुले हैं
NDA Seat Sharing in Bihar 2025: राजेश ने मुस्कुराते हुए कहा, "हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं क्योंकि आपलोग जानते हैं कि एक पुरानी कहावत है कि राजनीति में ना किसी का कोई दोस्त होता है और ना किसी का कोई दुश्मन होता है। इसलिए हमारा जो विचार (सीट को लेकर मांग) था, जिसे हमलोगों ने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से अवगत कराया है, उसपर हमलोग अडिग हैं।"
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

NDA Seat Sharing in Bihar 2025: बिहार में 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होना है। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे। प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग होनी है। इस बीच राजनीति पार्टियों और गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर काफी वार्ता चल रही है। इस दौरान कई नेता खुश हो रहे हैं तो कई नाराज भी हो रहे हैं।
इस बीच बिहार में एनडीए की सीट शेयरिंग पर सभी की निगाहें हैं। सत्ताधारी गठबंधन को लेकर विभिन्न मीडिया रिपोर्टों में संभावना जताई जा रही है कि बिहार में NDA Seat Sharing का फॉर्मूला 101+100+26+7 और 6 का हो सकता है। इनमें से 7 सीट पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के लिए बताया जा रहा है। इस बीच हम के नेता का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है कि हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं…
हमलोग अपनी बात पर अडिग हैं - हम के नेता
मिली जानकारी के अनुसार, एनडीएस सीट शेयरिंग की वार्ता के दौरान अपनी मांगों को लेकर जीतन राम मांझी नाराज चल रहे हैं। हालांकि, कई लोग यह भी कह रहे हैं कि बात बन गई है और जल्द ही सीटों के बंटवारे की घोषणा की जा सकती है। वहीं, कई दावे ऐसे भी हैं कि मांझी कहीं सीट शेयरिंग का पेच न फंसा दें।
खैर, इस बीच हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा (HAM) के नेता राजेश पांडे का बड़ा बयान सामने आया है। दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा है कि हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं।
Advertisement
राजेश पांडे ने कहा - चुनाव की जब परिस्थिति होती है, तो वार्तालाप लंबी चलती है और अभी और चलेगी। हमलोगों ने अपनी बात शीर्ष नेतृत्व (एनडीए व भाजपा) के पास रख दी है। विकल्प हमारे पास खुले हैं।
राजेश ने मुस्कुराते हुए कहा, "हमारे पास सभी विकल्प खुले हैं क्योंकि आपलोग जानते हैं कि एक पुरानी कहावत है कि राजनीति में ना किसी का कोई दोस्त होता है और ना किसी का कोई दुश्मन होता है। इसलिए हमारा जो विचार (सीट को लेकर मांग) था, जिसे हमलोगों ने एनडीए के वरिष्ठ नेताओं से अवगत कराया है, उसपर हमलोग अडिग हैं।"
कितनी सीट की मांग की थी, इस सवाल पर हम नेता ने कहा, "देखिए हर बात तो कैमरा पर नहीं कही जा सकती। लेकिन जहां कहनी थी वहां, हमने कह दिया है और बहुत जल्द इसका रिजल्ट आप लोगों को मिल जाएगा।"
विभिन्न मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मांझी को एनडीए 7 सीट दे रहा है लेकिन वह 10 सीटों पर चुनाव लड़ने को लेकर अपनी मांग पर अड़े हैं।
Advertisement
एनडीए की सीट शेयरिंग की संभावना
- JDU को 101 सीटें
- बीजेपी को 100 सीटें
- LJP को 26 सीटें
- हम को 7 सीटें
- RLM के 6 सीटें
- 3 सीटों पर बातचीत जारी है।