अपडेटेड 14 November 2025 at 15:01 IST
Nawada Election Results: वारिसअलीगंज से बीजेपी की जीत लगभग तय, जानें हर पल का अपडेट
Bihar Election Result 2025 UPDATES: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ
14 November 2025 at 14:51 IST
Warisaliganj Vidhan Sabha Result: वारिसअलीगंज से बीजेपी की जीत लगभग तय
Warisaliganj Vidhan Sabha Result: वारिसलीगंज विधानसभा सीट की भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अरुणा देवी को 39316 वोट मिले हैं। वह आरजेडी की अनीता से 3410 वोटों से पीछे हैं। वारिसलीगंज में तीसरे नंबर पर नोटा है। नोटा को यहां 1594 वोट मिले हैं। चौथे नंबर पर निर्दलीय प्रत्याशी राकेश कुमार हैं। राकेश को 1224 वोट मिले हैं। वहां प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी उमेश प्रसाद को महज 652 मत मिले हैं।
14 November 2025 at 13:32 IST
अरुणा देवी और अनीता में मुकाबला, तीसरे नंबर पर आया नोटा
Nawada Election Results Live Updates: वरसालीगंज विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी की अरुणा देवी लगातार लीड कर रही हैं। वह अपनी प्रतिद्वंद्वी आरजेडी प्रत्याशी अनीता से 1892 वोटों से आगे चल रही हैं। नोटा तीसरे नंबर पर है, उसे 1211 वोट मिले हैं।
Advertisement
14 November 2025 at 12:20 IST
Nawada पर विभा देवी ने बनाई लंबी लीड
Nawada Election Results Live Updates: नवादा विधानसभा सीट पर 4 राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। जनता दल की विभा देवी लगातार लीड बनाए हुए हैं। वह आरजेडी के कौशल यादव उन्हें फॉलो करते हुए वोटों के साथ आगे बढ़ रहे हैं। तीसरे नंबर पर जन सुराज पार्टी के अंजू सिंह पहुंच गए हैं।
14 November 2025 at 13:33 IST
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
Bihar Election Result: 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।
Advertisement
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 07:30 IST