अपडेटेड 7 November 2025 at 17:47 IST
Bihar Election: जहां दुलारचंद यादव की हुई हत्या और अनंत सिंह गए जेल, उस मोकामा सीट पर कितना हुआ मतदान?
Mokama Vidhan sabha Election 2025: बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को ऐतिहासिक 64.66 फीसदी मतदान हुआ। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण में 122 सीटों पर होने वाली वोटिंग पर है, जो 11 नवंबर को होगी। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election, Mokama Vidhan sabha Election 2025: बिहार चुनाव में पटना जिले की मोकामा विधानसभा सीट एक हॉट सीट भी है। यहां बीते दिनों बाहुबली और जन सुराज के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या ने माहौल को और भी गर्म बना दिया था, जिसके आरोप में अनंत सिंह को जेल भी हुई। इस सीट के लिए पहले चरण में चुनाव हो चुका है।
मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हो गया है, लेकिन सवाल यह है कि जिस सीट से एनडीए ने बाहुबली और मोकामा से पांच बार के विधायक रहे अनंत सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है, जिस सीट से राजद ने बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी को टिकट दिया है, उस सीट यानी मोकामा में 6 नवंबर को हुई वोटिंग का प्रतिशत कितना रहा है?
बता दें कि बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में चुनाव हो रहा है। पहले चरण में 121 सीटों के लिए 6 नवंबर को ऐतिहासिक 64.66 फीसदी मतदान हुआ। अब सभी की निगाहें दूसरे चरण में 122 सीटों पर होने वाली वोटिंग पर है, जो 11 नवंबर को होगी। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर को आएंगे।
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में टूटा वोटिंग का रिकॉर्ड
मोकामा विधानसभा क्षेत्र में चुनावी रैली के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या ने इलाके का माहौल काफी चुनौतीपूर्ण बना दिया था। इस मामले के आरोप में एनडीए उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह को जेल भी जाना पड़ा। कई पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड भी किया गया। इसको देखते हुए मतदान वाले दिन यानी 6 नवंबर को यहां भारी सुरक्षा के बीच चुनाव को संपन्न कराया गया है।
Advertisement
हालांकि, इस घटना के बाद भी मोकामा क्षेत्र के मतदाताओं का मनोबल नहीं गिरा और उन्होंने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। मतदाताओं ने बड़ी संख्या में पूरे जोश और उत्साह के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिस वजह से रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग की।
इस बार 178 मोकामा विधानसभा क्षेत्र में बंपर वोटिंग हुई है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, मोकामा में 64 फीसदी मतदान हुआ है। यह वोटिंग प्रतिशत पिछले दो बार के विधानसभा चुनावों में हुई वोटिंग से अधिक है। यहां बता दें कि साल 2020 में मोकामा विधानसभा क्षेत्र में 54.03 फीसदी वोटिंग हुई थी। वहीं, साल 2015 में मोकामा में 57.02 फीसदी मतदान हुआ था।
Advertisement
Bihar Chunav: जिलेवार शाम 5 बजे तक का मतदान प्रतिशत
- बेगूसराय - 67.32 प्रतिशत
- भोजपुर - 53.24 प्रतिशत
- बक्सर - 55.10 प्रतिशत
- दरभंगा -58.38 प्रतिशत
- गोपालगंज - 64.96 प्रतिशत
- खगड़िया - 60.65 प्रतिशत
- लखीसराय - 62.76 प्रतिशत
- मधेपुरा -65.74 प्रतिशत
- मुंगेर - 54.90 प्रतिशत
- मुजफ्फरपुर- 64.63 प्रतिशत
- नालंदा -57.58 प्रतिशत
- पटना - 58.12 प्रतिशत (कुल मतदान)
- सहरसा - 62.65 प्रतिशत
- समस्तीपुर -66.65 प्रतिशत
- सारण - 60.90 प्रतिशत
- शेखपुरा - 52.36प्रतिशत
- सीवान - 57.41 प्रतिशत
- वैशाली - 59.45 प्रतिशत
Published By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 7 November 2025 at 17:47 IST