अपडेटेड 14 November 2025 at 15:06 IST

Bihar Election Result: महिलाओं ने लगाया गुलाल, ढोल की थाप पर ठुमके... NDA की जीत पर पटना में जश्न, मैथिली ठाकुर बोली- ये जीत मेरी नहीं...

बिहार के अलीनगर विधानसभा सीट से मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। उनकी जीत लगभग-लगभग तय है। इस बीच मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया आ गई है।

Follow : Google News Icon  
Maithili Thakur first reaction after wins alinagar seat celebration in nda office
NDA की जीत पर पटना में जश्न, मैथिली ठाकुर बोली- ये जीत मेरी नहीं... | Image: X

बिहार के अलीनगर विधानसभा सीट से मशहूर गायिका मैथिली ठाकुर आगे चल रही हैं। उनकी जीत लगभग-लगभग तय है। इस बीच मैथिली ठाकुर की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। दरअसल, मैथिली ठाकुर का कहना है कि यह उनके लिये सपने जैसा है। उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने लोगों को बेटी की तरह सेवा करेंगी।

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए मैथिली ठाकुर ने यह भी कहा, विधायक के रूप में यह मेरा पहला कार्यकाल होगा और मैं अपने क्षेत्र के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ दूंगी। मैं अपने लोगों की बेटी की तरह सेवा करूंगी। मैं अभी केवल अलीनगर को देख सकती हूं और यह देख सकती हूं कि मैं उनके लिए कैसे काम कर सकती हूं।

मैथिली ठाकुर ने आगे यह भी कहा, पार्टी की तरफ से जो मेनिफेस्टो जारी किया गया, उसे लोगों तक पहुंचाउंगी। दरअसल, कई बार योजनाएं लोगों तक किसी कारणवश नहीं पहुंच पाती हैं। ऐसे में तमाम योजनाओं को लोगों तक पहुंचाऊंगी। लोगों के भरोसे पर खड़ा उतरने के लिये अगले पांच सालों में तमाम वादों को पूरा करूंगी।

NDA की जीत पर पटना में जश्‍न

Advertisement

पटना में वीर चंद पटेल मार्ग स्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय के बाहर जश्न मनाया जा रहा है। महिला और पुरुष कार्यकर्ता झूम रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि अब तक रुझानों में भाजपा को 91 सीटें आई है। जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार के काम पर वोट दिया है। बिहार में एक बार फिर से एनडीए सरकार बन रही है।

अब तक के रुझानों को देखकर सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जश्न मनाने लगी है। जदयू नेता और कार्यकर्ता मिठाई बांटने लगे हैं। पटाखे फोड़े जा रहे हैं। जदयू नेताओं ने कहा कि 10वीं बार नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने जा रही है। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता सब खेल समझ चुकी है। नीतीश कुमार को जनता ने फिर से अपना आशीर्वाद दिया है।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- बिहार मतगणना के बीच जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर, नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में BJP की देवयानी राणा की बंपर जीत

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 15:06 IST