अपडेटेड 14 November 2025 at 13:52 IST

बिहार मतगणना के बीच जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर, नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में BJP की देवयानी राणा की बंपर जीत

बिहार के साथ देश की 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए परिणाम में जम्मू कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी देवयानी राणा ने जीत दर्ज कर ली है।

Follow : Google News Icon  
Nagrota By Election Result 2025: BJP Candidate Devyani Rana Wins Jammu And Kashmir Assembly Seat
बिहार मतगणना के बीच जम्‍मू-कश्‍मीर से बड़ी खबर, नगरोटा विधानसभा उपचुनाव में BJP की देवयानी राणा की बंपर जीत | Image: X

बिहार के साथ देश की 7 राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के वोटों की गिनती जारी है। अब तक आए परिणाम में जम्मू कश्मीर की नगरोटा विधानसभा सीट पर बीजेपी प्रत्याशी देवयानी राणा ने जीत दर्ज कर ली है। देवयानी राणा 24647 वोट से चुनाव जीतने में सफल रहीं। देवयानी को कुल 42350 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर जेकेएनीपीपी के हर्ष देव सिंह रहे। वो सिर्फ 17703 वोट हासिल कर पाए। तीसरे नंवर पर नेशनल कॉन्फ्रेंस रही। एनसी के उम्मीदवार को सिर्फ 10872 वोट मिले।

इस विधानसभा क्षेत्र में 97 हजार 980 मतदाता थे जिसमें से 11 नवंबर को हुए मतदान में 75.08 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था और शुक्रवार सुबह आठ बजे जम्मू में बिक्रम चौक स्थित पालीटेक्निक कालेज में मतगणना शुरू हुई जिसमें भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा ने पहले ही राउंड में बढ़त ले ली थी।

11 राउंड में पूरी हुई मतगणना

मतगणना 11 राउंड में पूरी हुई और हर राउंड में देवयानी राणा की लीड बढ़ती गई और कोई भी उम्मीदवार उनके निकट नहीं पहुंच सका। सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे मतगणना पूर्ण हुई जिसमें देवयानी राणा विजयी रही। मतणगना के शुरूआती रूझान आते ही मतगणना केंद्र के बाहर भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई थी।

Advertisement

मतगणना समाप्त होने से पहले ही शुरू हो गया था जश्न

नतीजें घोषित होने से पहले ही भाजपा समर्थकों ने मतगणना केंद्र के बाहर जश्न मनाना शुरू कर दिया था। नतीजें घोषित होने से कुछ समय पूर्व भाजपा उम्मीदवार देवयानी राणा भी मतगणना केंद्र पहुंची और उत्साहित समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर जीत का जश्न मनाया। जीत की घोषणा के बाद देवयानी राणा वहां से त्रिकुटा नगर पार्टी मुख्यालय पहुंची और पार्टी के शीर्ष नेताओं से भेंट की। देवयानी राणा दोपहर बाद विजय रैली निकालते हुए अपने विधानसभा क्षेत्र नगरोटा भी जाएगी।

Advertisement

2024 में देवेंद्र सिंह राणा ने जीत हासिल की थी

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर में 2024 को हुए विधानसभा चुनाव में भी इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र सिंह राणा ने जीत हासिल की थी लेकिन चुनाव नतीजे आने के कुछ दिन बाद ही उनका निधन हो गया। पिता दिवगंत देवेंद्र सिंह राणा की तरह देवयानी राणा ने भी नगरोटा विधानसभा चुनाव नतीजों को एक तरफ बनाया। पिता ने करीब 34 हजार वोटों से 2024 के चुनाव में जीत हासिल की थी और बेटी देवयानी ने करीब 24 हजार वोटों के अंतर से जीत हासिल की। देवेंद्र सिंह राणा के निधन से रिक्त हुई इस विधानसभा सीट के लिए उप-चुनाव घोषित होने पर भाजपा ने उनकी बेटी देवयानी राणा को अपना उम्मीदवार बनाकर मैदान में उतारा और देवयानी ने जीत हासिल करके यह सीट एक बार फिर भाजपा की झोली में डाली।

इसे भी पढ़ें- Delhi Blast: 'उमर और डॉक्टर मुज्जमिल ने जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर्स से विदेश में...', दिल्ली ब्लास्ट में आया तुर्किए कनेक्शन

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 13:52 IST