LIVE BLOG

अपडेटेड 14 November 2025 at 15:07 IST

Madhepura Election Results: बिहारीगंज से निरंजन मेहता की बल्ले-बल्ले, जानें आगे की अपडेट्स

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।

Follow : Google News Icon  
Madhepura Election Results Live Updates
Madhepura Election Results Live Updates | Image: Republic

Bihar Election Result 2025:  बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़ें: Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ


14 November 2025 at 15:07 IST

Bihariganj Chunav Result: बिहारीगंज से जदयू के निरंजन मेहता ने मारी बाजी

Bihariganj Chunav Result: बिहारीगंज सीट के जदयू प्रत्‍याशी निरंजन कुमार मेहता को 71371 वोट मिले हैं। राजद की रेणु कुमारी दूसरे नंबर पर हैं। उनको 55128 वोट प्राप्‍त हुए। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज के अमलेश रॉय को मात्र 2712 वोट मिले हैं।


14 November 2025 at 13:40 IST

Madhepura Results 2025: मधेपुरा विधानसभा में आगे कौन?

Madhepura Results 2025: जदयू प्रत्‍याशी कविता कुमार साहा आगे चल रही हैं। राजद उम्‍मीदवार चंद्र शेखर दूसरे नंबर पर हैं।
 


Advertisement

14 November 2025 at 13:40 IST

बिहार विधानसभा चुनाव 2025

Madhepura Results 2025: 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 12:07 IST