अपडेटेड 15 October 2025 at 13:05 IST

नीतीश की पार्टी JDU ने जारी की 57 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कौन कहां से उम्मीदवार? पूरी List

Bihar Elections 2025: विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल है।

Follow : Google News Icon  
JDU releases first list, announces names of candidates for 57 seats
JDU ने जारी की पहली लिस्ट | Image: ANI

Bihar Elections 2025: बिहार की सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव-2025 को लेकर जनता दल (यूनाइटेड) ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निर्देश पर यह सूची प्रदेश समिति के प्रथम चरण के लिए तैयार की गई है। JDU की इस लिस्ट में 57 प्रत्याशियों के नाम शामिल है।

रविवार को NDA में हुए सीट बंटवारे में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) और BJP को बराबर 101-101 सीटें मिलीं। वहीं, चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) को 29, जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (एचएएम) को 6 और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम को महज 6 सीटें आवंटित की गईं। 

पार्टी ने लोजपा(आर) सांसद वीणा देवी की बेटी गायघाट सीट से कोमल सिंह को टिकट दिया है। कोमल सिंह के पिता दिनेश सिंह जेडीयू से MLC हैं। इसके अलावा नेबरबीघा के सिटिंग विधायक सुदर्शन कुमार और परसा से छोटे लाल यादव को जेडीयू ने टिकट दिया।

एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है

इस लिस्ट में उन उम्मीदवारों का भी नाम भी शामिल है, जिन्होंने लिस्ट आने से पहले ही नामांकन कर दिया है। अनंत सिंह ने मोकामा विधानसभा सीट से लिस्ट जारी होने से पहले ही मंगलवार को नामांकन कर दिया था। जदयू की इस लिस्ट में एक भी मुस्लिम चेहरा नहीं है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें: BJP ने विधानसभा उपचुनाव के लिए जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, बडगाम सीट से आगा सैयद मोहसिन को मिला टिकट

Published By : Sagar Singh

पब्लिश्ड 15 October 2025 at 12:29 IST