Bihar Election: 'NDA की जीत के बाद नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, JDU कभी BJP में मर्ज नहीं होगी', संजय झा ने किए कई बड़े खुलासे

Sanjay Jha: महागठबंधन में मुस्लिम मुख्यमंत्री या उपमुख्यमंत्री न होने पर सवाल उठ रहे हैं। इस पर अब जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों के लिए नीतीश कुमार ने बहुत काम किया, लेकिन वोट कभी नहीं मिला और RJD को देखिए, जो मुस्लिम का वोट लेता है लेकिन उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार भी नहीं बनाया गया।

sanjay jha, jdu
sanjay jha, jdu | Image: Facebook

Bihar Election 2025: बिहार में इस समय चुनावी घमासान चरम पर है। एक ओर NDA की ओर से अमित शाह और नीतीश कुमार ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। वहीं महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव ने मोर्चा संभाला हुआ है। एनडीए गठबंधन में मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर अटकलें तेज हैं। इस बीच जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने फिर साफ कर दिया है कि चुनाव में जीत के बाद नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।

राजनीति में परिस्थिति बदलती है- संजय झा

बिहार चुनाव को लेकर संजय झा ने रिपब्लिक को एक्सिक्लूसिव इंटरव्यू दिया, जिसमें वो इलेक्शन से जुड़े तमाम सवालों के जवाब देते नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजनीति में परिस्थिति बदलती है, इसलिए JDU और BJP बराबर सीट पर चुनाव लड़ रही है। संजय झा ने कहा कि चुनाव के बाद नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे, इसमें कोई शक नहीं है। चुनाव में NDA को लैंडस्लाइड विक्ट्री मिलेगी।

उत्तराधिकारी के सवाल पर क्या बोले जेडीयू नेता? 

इस दौरान वे नीतीश कुमार के स्वास्थ्य और जेडीयू के उत्तराधिकारी पर भी बयान देते नजर आए। संजय झा ने कहा कि नीतीश जी पार्टी और सरकार के फैसले खुद लेते हैं। बढ़ती उम्र के कारण थोड़ी बहुत भूल सबसे होती है। जेडीयू के उतराधिकारी के बारे में नीतीश कुमार को तय करना है।

वहीं नीतीश के बेटे निशांत कुमार को उत्तराधिकारी बनाने पर झा ने जवाब दिया कि नीतीश कुमार परिवार के लोगों को आगे नहीं बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि जेडीयू कभी बीजेपी में मर्ज नहीं होगा। इस पार्टी की पहचान नीतीश कुमार से है।

Advertisement

इस दौरान जेडीयू नेता ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर IRCTC घोटाला मामले में आरोप तय होने को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वो इतने बड़े घोटाले में फंसे हुए हैं। ये ओपन एंड शट केस है।

महागठबंधन पर बोला हमला

उन्होंने महागठबंधन पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि मुसलमानों के लिए नीतीश कुमार ने बहुत काम किया, लेकिन वोट कभी नहीं मिला। RJD को देखिए, जो मुस्लिम का वोट लेता है लेकिन उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का दावेदार भी नहीं बनाया। बता दें कि महागठबंधन ने तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री चेहरा और मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री चेहरा घोषित किया है, जिस पर जुबानी जंग छिड़ गई है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Bihar Election: महागठबंधन को पटरी पर लाने के चक्कर में कांग्रेस ने राहुल की मेहनत पर फेर दिया पानी! समझौते में किसे नफा किसे नुकसान?

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड