अपडेटेड 14 November 2025 at 15:03 IST
Jamui Election Results: BJP और RJD का आमना-सामना, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट्स
Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का रिजल्ट सामने आ गया है। मतगणना के बाद महागठबंधन काफी पीछे रह गई। NDA का आंकड़ा 200 के करीब पहुंच गया है। BJP सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जबकि नीतीश की जेडीयू दूसरे नंबर पर है।
- चुनाव न्यूज़
- 2 min read

Bihar Election Result 2025: बिहार चुनाव के रिजल्ट सामने आ गए हैं। महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया है, जबकि NDA को शानदार सफलता मिली है। एनडीए की सीटों का आंकड़ा 200 के करीब है। तेजस्वी यादव का CM बनने का सपना अधूरा रह गया है। जबकि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (R) ने भी शानदार प्रदर्शन किया है।
यह भी पढ़ें: Bihar Election Result LIVE: बिहार में शुरुआती रुझान में NDA को बहुमत, महागठबंधन का सूपड़ा साफ
14 November 2025 at 14:40 IST
Chakai Vidhan Sabha Seat Result: चकाई विधानसभा सीट से प्रशांत किशोर की पार्टी ही हार तय!
Chakai Vidhan Sabha Seat Result: चकाई विधानसभा सीट पर राष्ट्रीय जनता दल की सावित्री देवी लगातार आगे चल रही हैं। जेडीयू के सुमित कुमार सिंह दूसरे नंबर पर हैं। वहीं, तीसरे नंबर पर संजय प्रसाद हैं। प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज पार्टी के राहुल कुमार 8वें नंबर पर हैं।
14 November 2025 at 13:41 IST
Jamui Vidhan Sabha Result 2025: JDU और RJD में पलट सकता है पासा
Chakai Assembly Seat Result 2025: चकाई विधानसभा सीट पर जेडीयू प्रत्याशी सुमित कुमार सिंह आगे चल रहे हैं। दूसरे नंबर पर आरजेडी प्रत्याशी सावित्री देवी हैं। हालांकि दोनों के बीच पासा पलटने के पूरे चांस लग रहे हैं।
Advertisement
14 November 2025 at 13:41 IST
Jamui Vidhan Sabha Result 2025: BJP और RJD की कड़ी टक्कर
Jamui Election Results Live Updates: जमुई विधानसभा सीट से बीजेपी की श्रेयसी सिंह भारी अंतर से आगे चल रही हैं। उन्हें अब तक 39599 वोट मिले हैं। वहीं दूसरे नंबर पर आरजेडी के मोहम्मद शमसाद आलम हैं। उन्हें 20438 वोट मिले हैं।
14 November 2025 at 13:41 IST
Jamui Vidhan Sabha Result 2025: जमुई में बड़ी मार्जिन से भारतीय जनता पार्टी आगे
Jamui Vidhan Sabha Result 2025: जमुई विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी श्रेयसी सिंह आगे चल रही हैं। सिकंदरा विधानसभा सीट से फ्रफुल्ल मांझी आगे चल रहे हैं। झाझा विधानसभा से एनडीए प्रत्याशी जेडीयू के दामोदर रावत आगे हैं। चकाई विधानसभा सीट से आरजेडी की सावित्री देवी आगे चल रही हैं। खास बात है कि श्रेयसी सिंह सबसे ज्यादा वोटों से आगे हैं। वह शुरुआत से ही बढ़त लिए आगे चल रही हैं।
Advertisement
14 November 2025 at 13:41 IST
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
Jamui Vidhan Sabha Result 2025: 6 नवंबर को पहले चरण में कुल 65.08 प्रतिशत वोट पड़े, वहीं दूसरे चरण में 11 नवंबर को 68.76 फीसदी वोटिंग हुई। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए दोनों चरणों की वोटिंग को मिलाकर ऐतिहासिक 66.91 फीसदी मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के मुताबिक, महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से करीब आठ प्रतिशत अधिक रही। इस बार कुल 3 करोड़ 51 लाख 45 हजार से ज्यादा महिलाओं (71.6 प्रतिशत) ने मतदान किया, जबकि पुरुषों की भागीदारी लगभग 62.8 प्रतिशत रही।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 14 November 2025 at 08:43 IST