अपडेटेड 6 October 2025 at 14:52 IST
Bihar Election: 'बुर्का चलेगा तो घूंघट भी...', चुनाव के बीच नीतीश के मंत्री का बड़ा बयान, मचा सियासी घमासान
Bihar Election: बिहार में चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले बुर्का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस पर अब मंत्री कृष्णनंदन पासवान का भी बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि अगर मतदान केंद्रों पर बुर्का चलेगा, तो घूंघट की भी अनुमति दी जानी चाहिए।
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव की रणभेरी बजने वाली है। चुनाव आयोग आज (6 अक्टूबर) शाम 4 बजे चुनाव की तारीखों और शेड्यूल का ऐलान करने के लिए तैयार है। इस बीच बिहार चुनाव में बुर्के का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। BJP ने बुर्का पहनकर वोट करने वाली महिलाओं की जांच की मांग भी की। इस बीच अब नीतीश के मंत्री का भी बड़ा बयान सामने आया है। गन्ना उद्योग मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कहा है कि अगर मतदान केंद्रों पर बुर्का चलेगा, तो घूंघट की भी अनुमति दी जानी चाहिए।
‘बुर्का और घूंघट पर लागू होने चाहिए समान नियम’
मोतिहारी में कृष्णनंदन पासवान ने 'बुर्का बनाम घूंघट' का विवाद छेड़ते हुए कहा, "प्रदेश अध्यक्ष जी चुनाव आयोग की मीटिंग में बैठे थे। हमारी पार्टी के शीर्ष नेताओं ने कहा है कि चेहरा से मिलान कराकर और वोटिंग कराएं। अगर चुनाव आयोग ऐसा नहीं होता है, तो बुर्का चलेगा तो घूंघट भी चलेगा।" मंत्री ने दोनों पर समान नियम लागू होने की बात कही है।
BJP प्रदेश अध्यक्ष ने उठाई मांग
इससे पहले BJP ने चुनाव आयोग से मांग की थी कि मतदान केंद्रों पर बुर्का या पर्दा पहनकर आने वाली महिलाओं के चेहरे की पहचान को उनके मतदाता पहचान पत्र (EPIC) से मिलान किया जाए। बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया था, "हमने चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराए जाएं। साथ ही विशेष रूप से बुर्का पहनकर मतदान करने आने वाली महिलाओं के चेहरे का मिलान उनके EPIC कार्ड से किया जाए। इससे फर्जी वोटिंग को रोका जा सके।"
RJD ने बीजेपी पर साधा निशाना
BJP की इस मांग पर सियासी बवाल खड़ा हो गया। विपक्षी दलों ने इसके लिए पार्टी को घेरना शुरू कर दिया। RJD के प्रदेश प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने इस पर कहा कि भाजपा अल्पसंख्यक महिलाओं को निशाना बनाकर वोट बैंक तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया पहले से ही पारदर्शी है। इस तरह का विवाद केवल चुनावी ध्रुवीकरण के लिए खड़ा किया जा रहा है। कांग्रेस के नेता भी बीजेपी की इस मांग पर भड़क उठे।
Advertisement
बता दें कि आज शाम 4 बजे दिल्ली के विज्ञान भवन में चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होते ही आचार संहिता लागू हो जाएगी। तारीखों के ऐलान से पहले निर्वाचन आयोग की एक टीम 4 और 5 अक्टूबर को राज्य के दौरे पर रही। बीते दिन एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार ने PC कर ऐलान किया था कि 22 नवंबर से पहले बिहार में चुनाव कराएं जाएंगे।
यह भी पढे़ं: Bihar Election: NDA या महागठबंधन... इस बार कौन मारेगा बाजी? 2020 में भी थी कांटे की टक्कर, जानें कैसा रहा था परिणाम
Advertisement
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 14:52 IST