अपडेटेड 7 October 2025 at 23:27 IST
Bihar Election: अभी भी वोटर लिस्ट में नहीं है आपका नाम, तो क्या करें? जानें कैसे और कब तक जुड़वा सकते हैं नाम
Bihar Election Voter List: आज दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के मतदाताओं के नाम संदेश दिया। उन्होंने इस दौरान वोटर लिस्ट पर भी अपनी बात कही। ज्ञानेश कुमार ने कहा, "कृप्या अपना नाम इलेक्टोरल रोल में जरूर चेक करें। क्योंकि अगर अभी भी छूट(नाम) गया है, तो नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक जोड़ा जा सकता है।"
- चुनाव न्यूज़
- 3 min read

Show Quick Read
Bihar Election Voter List: बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। प्रदेश की कुल 243 विधानसभा सीटों के लिए कुल 2 चरणों में चुनाव होंगे। वहीं, इसके नतीजे 14 नवंबर दिन शुक्रवार को आएंगे। बिहार में 6 नवंबर को पहले चरण में 121 सीट और 11 नवंबर को दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी।
चुनाव में वोट डालने के लिए आपका नाम वोटर लिस्ट में होना जरूरी होता है। अगर आपका नाम मतदाता सूची में नहीं है तो आप वोट डालने से वंचित हो सकते हैं। बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है, अगर अभी भी आपका नाम वोटर लिस्ट में शामिल नहीं है तो चिंता करने की कोई बात नहीं है। आपके पास अभी भी मौका है कि आप अपना नाम वोटर लिस्ट में जुड़वा सकते हैं। इसकी खास जानकारी खुद भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने दी है।
नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक जोड़ा जा सकता है नाम- ज्ञानेश कुमार
आज दिल्ली में प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बिहार के मतदाताओं के नाम संदेश दिया। उन्होंने इस दौरान वोटर लिस्ट पर भी अपनी बात कही। ज्ञानेश कुमार ने कहा, "कृप्या अपना नाम इलेक्टोरल रोल में जरूर चेक करें। क्योंकि अगर अभी भी छूट(नाम) गया है, तो नॉमिनेशन से 10 दिन पहले तक जोड़ा जा सकता है।" बता दें कि पहले चरण का नॉमिनेशन 10 अक्टूबर और दूसरे चरण का नॉमिनेशन 13 अक्टूबर से हो रहा है।
ऑफलाइन वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़े?
अगर आपका नाम वोटर लिस्ट में नहीं है या फिर आप पहली बार वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाना चाहते हैं तो आपको फॉर्म 6 भरना होगा। आइए इसके स्टेप जानते हैं...
Advertisement
- सबसे पहले आपको ECI की आधिकारिक वेबसाइट https://ceotelangana.nic.in/Forms.html पर जाना होगा।
- उसके बाद आपको Form-6 (Application Form for New Voters) पर क्लिक करना है।
- क्लिक करते ही आपकी स्क्रीन पर Form-6 खुल जाएगा। इसे आप डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकलवा सकते हैं।
- अब आप इसमें मांगी गई जरूरी जानकारी को भरेंगे और जरूरी दस्तावेज को संलग्न कर देंगे।
- उसके बाद आप Form-6 और इसके साथ के दस्तावेज को अपने क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के पास जमा कर देंगे।
- उसके बाद तय समय में आपका नाम वोटर लिस्ट में जुड़ जाएगा।
ऑनलाइन वोटर लिस्ट में नाम कैसे जोड़े?
- आप वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म 6 को ऑनलाइन भी भर सकते हैं।
- इसके लिए सबसे पहले आपको ऑनलाइन वोटर रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद वहां साइन अप करके आपको अपना यूजरनेम और पासवर्ड बनाना होगा।
- उसके बाद आप अपना रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो वहां अपलोड करें और मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को भी अपलोड करें।
- सारी जानकारी भरने के बाद आप इस फॉर्म को सबमिट कर दें। उसके बाद तय समय में आपका नाम वोटर लिस्ट में आ जाएगा।
ऐसे चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम
बीते दिनों भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी थी। आपका नाम इस मतदाता सूची में है या नहीं, आइए इसे आसानी से चेक करते हैं-
- सबसे पहले आपको भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/ पर जाना होगा।
- अब आपको Special Intensive Revision (SIR) – 2025 (Bihar) पर क्लिक करना है।
- उसके बाद आपको अपने राज्य का नाम चुनना है।
- अब आप EPIC Number डालें।
- उसके बाद कैप्चा भरकर सबमिट कर दें।
- उसके बाद आपकी स्क्रीन पर दिख जाएगा कि आपका नाम मतदाता सूची में है या नहीं।
ये भी पढ़ें - 'Mother of All Elections' है बिहार का चुनाव, आखिर ऐसे क्यों बोले मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार? जानें दिलचस्प वजह
Advertisement
Published By : Amit Dubey
पब्लिश्ड 6 October 2025 at 18:57 IST